Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. अप्रैल में बिक गईं 22.87 लाख गाड़ियां, खुदरा बिक्री में आई इतनी तेजी, जानें FADA ने और क्या बताया

अप्रैल में बिक गईं 22.87 लाख गाड़ियां, खुदरा बिक्री में आई इतनी तेजी, जानें FADA ने और क्या बताया

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : May 05, 2025 03:11 pm IST, Updated : May 05, 2025 03:11 pm IST

चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु के आसपास ग्राहकों द्वारा खरीदारी से खुदरा बिक्री को सपोर्ट मिला।

कॉमर्शियल गाड़ियों को छोड़ बाकी सभी कैटेगरी में बिक्री बढ़ी। - India TV Paisa
Photo:FILE कॉमर्शियल गाड़ियों को छोड़ बाकी सभी कैटेगरी में बिक्री बढ़ी।

बीते महीने यानी अप्रैल 2025 में देशभर में गाड़ियों की खुदरा बिक्री मामूली 2.95 प्रतिशत बढ़कर 22,87,952 यूनिट दर्ज की गई। ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन फाडा (FADA) ने सोमवार को यह जानकारी दी। भाषा की खबर के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु के आसपास ग्राहकों द्वारा खरीदारी पूरी करने से अप्रैल महीने आखिर में पॉजिटिव रहा। इस महीने में कॉमर्शियल गाड़ियों को छोड़ बाकी सभी कैटेगरी में बिक्री बढ़ी।

किसकी कैसी रही बिक्री

खबर के मुताबिक, फाडा ने अपने आंकड़ों में बताया है कि अप्रैल में दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन और ट्रैक्टर बिक्री में क्रमशः 2.25 प्रतिशत, 24.5 प्रतिशत, 1.5 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कॉमर्शियल गाड़ियों की खुदरा बिक्री एक प्रतिशत कम हो गई। अप्रैल में टू व्हीलर्स की खुदरा बिक्री 16,86,774 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 16,49,591 यूनिट रही थी। समीक्षाधीन महीने में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 3,49,939 यूनिट रही, जबकि अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 3,44,594 इकाई रहा था। इस तरह यात्री वाहनों की बिक्री 1.55 प्रतिशत बढ़ी।

निवेशकों की चिंता कम हुई

फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा कि टैरिफ वॉर थमने के साथ शेयर बाजारों में सुधार हुआ है। ऐसे में निवेशकों की चिंता कम हुई है। इस तरह ग्राहकों ने चैत्र नवरात्रि, अक्षय तृतीया, बंगाली नव वर्ष, बैसाखी और विशु का लाभ उठाकर खरीदारी पूरी की, जिससे अप्रैल का आंकड़ा सकारात्मक रहा। पिछले महीने वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 1.05 प्रतिशत घटकर 90,558 यूनिट रह गई, जबकि अप्रैल, 2024 में यह 91,516 यूनिट रही थी।

दूसरी तरफ, ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री 7.56 प्रतिशत बढ़कर 60,915 यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 56,635 यूनिट थी। फाडा ने कहा कि अप्रैल में तिपहिया खंड में जोरदार तेजी देखने को मिली। माह के दौरान तिपहिया की खुदरा बिक्री 24.51 प्रतिशत बढ़कर 99,766 इकाई हो गई। अप्रैल, 2024 में 80,127 तिपहिया बिके थे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement