1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Royal Enfield ने जून में मचाया धमाल! 1.14 लाख मोटरसाइकिल्स की हुई सेल, 27% बढ़ी बिक्री

Royal Enfield ने जून में मचाया धमाल! 1.14 लाख मोटरसाइकिल्स की हुई सेल, 27% बढ़ी बिक्री

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Jul 01, 2026 09:12 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 09:12 pm IST

रॉयल एनफील्ड की बाइक्स का क्रेज देश और विदेश दोनों बाजारों में लगातार बढ़ता जा रहा है। जून 2026 में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,14,032 मोटरसाइकिल्स की बिक्री की। यह पिछले साल जून के मुकाबले 27 फीसदी अधिक है।

Royal Enfield ने जून में 1 लाख से...- India TV Hindi
Royal Enfield ने जून में 1 लाख से ज्यादा बाइक बेची Image Source : CANVA

बुलेट और क्लासिक 350 जैसी दमदार मोटरसाइकिल्स बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड ने ऑटोमोबाइल बाजार में जून के महीने में तगड़ी रफ्तार पकड़ी है। कंपनी ने बुधवार को अपनी जून 2026 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बिक्री के शानदार आंकड़े सामने आए हैं। रॉयल एनफील्ड ने सालाना आधार पर जून महीने में अपनी कुल बिक्री में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी के अपडेटेड और नए पोर्टफोलियो को ग्राहकों की तरफ से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के कारण बिक्री का यह आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है।

रॉयल एनफील्ड द्वारा साझा किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने जून 2026 के दौरान कुल 1,14,032 मोटरसाइकिल्स की बिक्री की है। अगर इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें, तो जून 2025 में कंपनी ने कुल 89,540 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल जून में कंपनी ने करीब 24,492 ज्यादा बाइक्स बेची हैं, जो बाजार में रॉयल एनफील्ड के बढ़ते दबदबे और मजबूत डिमांड को दर्शाता है।

रॉयल एनफील्ड की पहले इलेक्ट्रिक बाइक

इस शानदार बिक्री के आंकड़ों के साथ ही रॉयल एनफील्ड ने इस दौरान एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 'फ्लाइंग फ्ली सी6' की डिलीवरी भी आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस पहली ई-मोटरसाइकिल के पहले लॉट की चाबियां बेंगलुरु के ग्राहकों को सौंपी गई हैं। कंपनी का कहना है कि पर्यावरण के अनुकूल और हाईटेक फीचर्स से लैस इस इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर युवाओं और बाइक लवर्स में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

अपडेटेड पोर्टफोलियो और आगे का विजन

आयशर मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बी. गोविंदराजन ने इस बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न बाजारों में हमारे अपडेटेड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मिल रहे मजबूत आकर्षण के कारण हमारी कुल बिक्री में वृद्धि का ट्रेंड लगातार जारी है। ई-मोटरसाइकिल के बारे में बात करते हुए गोविंदराजन ने कहा कि हमारी पहली इलेक्ट्रिक बाइक 'फ्लाइंग फ्ली' को लेकर ग्राहकों की प्रतिक्रिया लगातार बेहद उत्साहजनक बनी हुई है। बेंगलुरु के बाद, कंपनी आने वाले कुछ महीनों में देश के अन्य राज्यों और क्षेत्रों में भी फ्लाइंग फ्ली की डिलीवरी और रोल-आउट शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें- हुंडई, मारुति, टाटा, टोयोटा या महिंद्रा? जून 2026 में किस ऑटो कंपनी ने बेची सबसे ज्यादा कारें, देखें पूरा डेटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा