1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी भारत में लगाएगी बैटरी प्लांट, C4V से करार किया

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी भारत में लगाएगी बैटरी प्लांट, C4V से करार किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 06, 2022 03:20 pm IST,  Updated : Apr 06, 2022 03:20 pm IST

बेंगलुरु स्थित ऊर्जा स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने पिछले साल अगस्त में पहला ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया था।

Simple Energy- India TV Hindi
Simple Energy Image Source : FILE

Highlights

  • सिंपल एनर्जी ने भारत में सेल विनिर्माण के लिए सी4वी (चार्ज सीसीसीवी) के साथ करार किया
  • लिथियम-आयन बैटरी सेल किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की केंद्रीय इकाई होती है
  • सिंपल एनर्जी ने पिछले साल अगस्त में पहला ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया था

मुंबई। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी सिंपल एनर्जी ने भारत में सेल विनिर्माण के लिए अमेरिका की बैटरी प्रौद्योगिकी कंपनी सी4वी (चार्ज सीसीसीवी) के साथ करार किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। लिथियम-आयन बैटरी सेल किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की केंद्रीय इकाई होती है। 

बेंगलुरु स्थित ऊर्जा स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने पिछले साल अगस्त में पहला ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया था। हालांकि, अभी तक इसकी आपूर्ति शुरू नहीं की गई है। सिंपल एनर्जी ने कहा कि भारत में लिथियम-आयन सेल विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए उसने सी4वी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 

कंपनी के सह-संस्थापक श्रेष्ठ मिश्रा ने कहा, ‘‘सी4वी के साथ साझेदारी करके, हम सेल आपूर्ति को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण घटक है। यह रणनीति आयात पर हमारी निर्भरता करेगी।’’ सी4वी के उपाध्यक्ष (रणनीतिक साझेदारी) कुलदीप गुप्ता ने कहा, ‘‘सी4वी इस रणनीतिक सहयोग के लिए उत्सुक है जिससे भारत में ईवी उद्योग के विकास को समर्थन मिलेगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा