Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स को पैंसेजर व्हीकल्स की बिक्री में तेजी जारी रहने की उम्मीद, मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताई ये वजह

टाटा मोटर्स को पैंसेजर व्हीकल्स की बिक्री में तेजी जारी रहने की उम्मीद, मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताई ये वजह

Edited By: Sunil Chaurasia Published : Nov 18, 2024 05:14 pm IST, Updated : Nov 18, 2024 05:14 pm IST

सितंबर 2024 में पैंसेजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट देखी गई और ये 2,75,681 यूनिट्स पर आ गई थी। टाटा मोटर्स के पैंसेजर व्हीकल्स की बिक्री में जुलाई-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर 6 फीसदी की गिरावट हुई।

दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट- India TV Paisa
Photo:TATA MOTORS दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट

टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि साल के अंत में आने वाली डिमांड के चलते चालू तिमाही में पैंसेजर व्हीकल्स की रिटेल बिक्री में तेजी जारी रहेगी। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने ये जानकारी दी। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के निकाय फाडा के मुताबिक त्योहारी मांग की वजह से अक्टूबर में पैंसेजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 32 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ये 4,83,159 इकाई पर पहुंच गई। इस साल 42 दिनों की त्योहारी अवधि के दौरान इस सेगमेंट में सालाना आधार पर 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ये 6,03,009 इकाई रही। 

दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की बिक्री में 6 प्रतिशत की गिरावट

हालांकि, सितंबर 2024 में पैंसेजर व्हीकल्स की खुदरा बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट देखी गई और ये 2,75,681 यूनिट्स पर आ गई थी। टाटा मोटर्स के पैंसेजर व्हीकल्स की बिक्री में जुलाई-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर 6 फीसदी की गिरावट हुई। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्रा ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा, ''तीसरी तिमाही में हमें उम्मीद है कि त्योहारों और साल के अंत में बेहतर डिमांड के कारण खुदरा बिक्री मजबूत रहेगी। इंडस्ट्री की थोक बिक्री खुदरा बिक्री से कम हो सकती है, ताकि नए साल से पहले इन्वेंट्री को कम किया जा सके।'' 

नए मॉडल से बिक्री बढ़ाने पर रहेगा कंपनी का फोकस

शैलेश चंद्रा ने कहा कि कंपनी नए मॉडल पेश करके खुदरा बिक्री बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसे मार्केटिंग कैंपेन का भी समर्थन मिलेगा। टाटा मोटर्स अगले दो सालों में हैरियर ईवी और सिएरा ईवी समेत नए मॉडल पेश करने की योजना पर काम कर रही है। चंद्रा ने कहा कि अक्टूबर में मजबूत खुदरा बिक्री के चलते कंपनी के ज्यादातर डीलरों के लिए इन्वेंट्री को 30 दिनों से भी कम करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री कम होने से डीलरों के लिए वित्तीय लागत में काफी कमी आई होगी। चंद्रा ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मेनस्ट्रीम में लाने के लिए अपनी कोशिशों को जारी रखेगी।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement