1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी 4 नई इलेक्ट्रिक कार, फास्ट चार्जिंग की स्पीड 3 गुना तक बढ़ाने पर जोर

टाटा मोटर्स लॉन्च करेगी 4 नई इलेक्ट्रिक कार, फास्ट चार्जिंग की स्पीड 3 गुना तक बढ़ाने पर जोर

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 28, 2026 01:39 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 01:39 pm IST

टाटा मोटर्स के मुताबिक, ईवी मार्केट में अर्ली अडॉप्टर्स की हिस्सेदारी 13.5 प्रतिशत है, जबकि अर्ली मैजोरटी और लेट मैजोरटी का हिस्सा 34-34 प्रतिशत है।

Tata Motors, Tata Motors Electric cars, Tata Motors Passenger Vehicles, Tata Motors upcoming cars, T- India TV Hindi
टाटा लॉन्च करेगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें Image Source : TATA.EV

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) का चलन अपने 'अर्ली अडॉप्टर्स' स्टेज को पार कर गया है। ऐसे में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ईवी सेगमेंट में अपने टॉप पोजिशन को बनाए रखने के लिए वित्त वर्ष 2030-31 तक 4 नई इलेक्ट्रिक कार और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वैरिएंट वाले मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है। 'अर्ली अडॉप्टर्स' वो ग्राहक हैं जो प्रतिस्पर्धी बढ़त पाने के लिए कोई नया विचार या टेक्नोलॉजी को चुनते हैं। टाटा मोटर्स ने इंवेस्टर्स को बताया कि वो अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ के अगले स्टेज की तैयारी कर रहे हैं और 2030-31 तक 30 प्रतिशत से ज्यादा की ईवी रीच पर नजर रखे हुए है। 

अर्ली अडॉप्टर्स से अर्ली मैजोरटी की ओर शिफ्ट हो गया है भारत का ईवी मार्केट

TMPV ने कहा, ''अभी, ईवी पर 'अर्ली मैजोरिटी' विचार कर रही है। हम अर्ली और लेट मैजोरिटी ग्राहकों के बीच ईवी को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाएंगे।'' 'अर्ली मैजोरिटी' ग्राहक वो होते हैं जिन्हें खरीदने से पहले सफल 'केस स्टडीज' देखने की जरूरत होती है, जबकि 'लेट मैजोरिटी' वाले ग्राहक आम आदमी के नए विचार या टेक्नोलॉजी को अपनाने के बाद ही उसे स्वीकार करते हैं। कंपनी का कहना है कि भारत का ईवी मार्केट अर्ली अडॉप्टर्स से अर्ली मैजोरटी की ओर शिफ्ट हो गया है। 

ईवी मार्केट में इनोवेटर्स की संख्या 2.5 प्रतिशत

टाटा मोटर्स के मुताबिक, ईवी मार्केट में अर्ली अडॉप्टर्स की हिस्सेदारी 13.5 प्रतिशत है, जबकि अर्ली मैजोरटी और लेट मैजोरटी का हिस्सा 34-34 प्रतिशत है। वहीं पीछे रहने वालों की संख्या 16 प्रतिशत है और इनोवेटर्स की संख्या 2.5 प्रतिशत है। इनोवेटर्स रिस्क लेने वाले होते हैं जो नई चीजें सबसे पहले आजमाना पसंद करते हैं, जबकि पीछे रहने वाले ग्राहक परंपरागत होते हैं जो बदलाव का विरोध करते हैं और उसे सबसे आखिर में स्वीकार करते हैं। 

2030-31 तक टाटा के पास होगा 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पोर्टफोलियो

कंपनी ने एक प्रेजेंटेशन में कहा, ''2030-31 तक हमारे पास 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियों का पोर्टफोलियो होगा। हमारे पोर्टफोलियो को पूरी तरह से मजबूत करने के लिए ग्रोथ के अगले स्टेज के लिए हम लगातार नई गाड़ियां लाएंगे।'' कंपनी के मौजूदा ईवी पोर्टफोलियो में एक्सप्रेस-टी, कर्व, हैरियर, नेक्सॉन, पंच और टियागो शामिल हैं। कंपनी की योजना 2030-31 तक 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जोड़ने और 10 से ज्यादा एडवांस्ड वैरिएंट वाले मॉडल लॉन्च करने की है। 

नए मॉडल में टाटा की इलेक्ट्रिक सिएरा का नाम भी शामिल

टाटा की आने वाली नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में सिएरा शामिल है, जो इसके अविन्या कॉन्सेप्ट पर आधारित एक प्रोडक्ट है। इसके अलावा दो अन्य मॉडल हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि वो अपनी ईवी सीरीज की रेंज को दो से तीन गुना और फास्ट चार्जिंग की स्पीड को तीन गुना बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। साथ ही बैटरी की एनर्जी डेन्सिटी को 20-23 प्रतिशत तक बढ़ा रही है। 

ये भी पढ़ें-

टाटा मोटर्स को मिले 3400 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों के ऑर्डर, सोमवार को शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा