1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टाटा सफारी की Dark Edition लॉन्च, शुरुआती कीमत इतने लाख रुपये से शुरू

टाटा सफारी की Dark Edition लॉन्च, शुरुआती कीमत इतने लाख रुपये से शुरू

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 17, 2022 03:34 pm IST,  Updated : Jan 17, 2022 03:34 pm IST

नई टाटा सफारी डार्क एडिशन में केवल टाटा मोटर्स का लोगो क्रोम फिनिश में है। बाकी पूरी गाड़ी का कलर ‘Oberon Black’ है।

टाटा सफारी - India TV Hindi
टाटा सफारी  Image Source : TATA MOTORS

Highlights

  • टाटा सफारी की शुरुआती कीमत 19.05 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होगी
  • कंपनी Altroz, Nexon Nexon EV और Harrier का डार्क एडिशन लॉन्च कर चुकी है
  • नई टाटा सफारी डार्क एडिशन में केवल टाटा मोटर्स का लोगो क्रोम फिनिश में है

नई दिल्ली। देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आज अपनी नई कार टाटा सफारी डार्क एडिशन लॉन्च कर दी। आज से इस शानदार एसयूवी की बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 19.05 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होगी। इससे पहले कंपनी Altroz, Nexon, Nexon EV और Harrier का डार्क एडिशन लॉन्च कर चुकी है।

ग्लॉसी ब्लैक का बेहतरीन इस्तेमाल 

नई टाटा सफारी डार्क एडिशन में केवल टाटा मोटर्स का लोगो क्रोम फिनिश में है। बाकी पूरी गाड़ी का कलर ‘Oberon Black’ है। इतना ही नहीं सफारी के बेसिक मॉडल में जहां-जहां क्रोम फिनिश है, जैसे गाड़ी के हेडलैंप की साइड्स, फ्रंट ग्रिल पर दी गई क्रोम फिनिश, Dark Edition में सभी को ग्लॉसी ब्लैक फिनिश में उतारा गया है। गाड़ी के एलॉय व्हील Blackstone लुक में है जो इसे Tata Dark Range की बाकी गाड़ियों के साथ खड़ा करता है। पूरी तरह से ब्लैक रंग में उतारी गई ये गाड़ी काफी बोल्ड दिखती है।

पिछले साल लॉन्च की गई, सफारी ने केवल 6 महीनों में 10 हजार यूनिटी बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया है। वहीं, लॉन्च के बाद से 16 हजार टाटा सफारी की बिक्री हो चुकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा