1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. सिर्फ हाइब्रिड कार ही क्यों? अब खरीदें ये हाइब्रिड स्कूटर और पेट्रोल, बैटरी दोनों पर चलाएं

सिर्फ हाइब्रिड कार ही क्यों? अब खरीदें ये हाइब्रिड स्कूटर और पेट्रोल, बैटरी दोनों पर चलाएं

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 24, 2023 01:53 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 01:53 pm IST

स्कूटर खरीदने से पहले लोग पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। उन लोगों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल और इलेक्ट्रिक बैटरी दोनों पर चलने वाली हाइब्रिड स्कूटर मार्केट में मौजूद है। यहां जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के अलावा माइलेज के बारे में।

Yamaha fascino 125 features- India TV Hindi
पेट्रोल और बैटरी पर चलने वाली हाइब्रिड स्कूटर Image Source : YAMAHA MOTOR INDIA

Yamaha fascino 125 motor power: आज के समय में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाली बहुत सारी स्कूटर मार्केट में उपलब्ध है। अधिकतर लोग इसे खरीदने से पहले कंफ्यूज रहते हैं कि पेट्रोल इंजन स्कूटर खरीदें या फिर बैटरी से चलने वाली। क्या आप भी एक किफायती स्कूटर की तलाश में हैं? अब उन लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है जो पेट्रोल और बैटरी वाली गाड़ियों के बीच कंफ्यूज रहते हैं। दरअसल अब मार्केट में पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली हाइब्रिड स्कूटर उपलब्ध है। ये यामाहा फसीनो 125 है। इसमें स्मार्ट मोटर जनरेटर का उपयोग किया गया है। 

हाइब्रिड स्कूटर यामाहा फसीनो 125 कीमत

पेट्रोल और बैटरी दोनों से चलने वाली हाइब्रिड स्कूटर यामाहा फसीनो 125 की कीमत की शुरुआत मात्र 92,494 रुपये से होती है। लुक और डिजाइन के मामले में यह सीधे तौर पर एक्टिवा और कई मशहूर ब्रांड की स्कूटर को टक्कर देती है। ये हाइब्रिड स्कूटर कुल 5 वेरिएंट्स और 9 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। सबसे टॉप वेरिएंट खरीदने के लिए आपको कम से कम 1,05,277 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें BS6 इंजन है। कंपनी की ओर से पहली बार इसे 2021 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था।

हाइब्रिड स्कूटर यामाहा फसीनो 125 इंजन

हाइब्रिड स्कूटर यामाहा फसीनो 125 में 125 सीसी का इंजन है। ये 8.04 bhp की पावर पर अधिकतम 10.3 Nm का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इस स्कूटर के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.2 लीटर की है। इसका कुल वजन 99 किलोग्राम है। इसे सभी वर्ग के लोग आसानी से चला सकते हैं। महिलाओं को इस चलाने में किसी तरह की समस्या नहीं हो इसीलिए इसे खास तरह से डिजाइन किया गया है। वहीं अगर ब्रेकिंग के बात करें तो इसमें रियर में ड्रम और फ्रंट में डिस्क ब्रेक हैं। 

हाइब्रिड स्कूटर यामाहा फसीनो 125 की माइलेज और फीचर्स

हाइब्रिड स्कूटर यामाहा फसीनो 125 में एक स्मार्ट मोटर जेनरेटर सिस्टम है। ये 68.75 kmpl का माइलेज देती है। इसके अलावा कुछ दूरी तक आप बैटरी पर भी चला सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर फीचर्स की बात करें तो इसमें आगे की तरफ एक गोल डिजाइन हैडलाइट, स्टेप-अप सीट, एप्रन-माउंटेड इंडिकेटर्स, ग्रैब रेल, टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ शामिल है। इसके अलावा यह एडवांस फीचर से लैस है। साइड स्टैंड नीचे होने पर स्कूटर को चालू नहीं कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा