1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2020: जिसके पास होगा आधार उसे तुरंत मिलेगा पैन, जानिए क्या है नया नियम?

Budget 2020: जिसके पास होगा आधार उसे तुरंत मिलेगा पैन, जानिए क्या है नया नियम?

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 01, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 02:30 pm IST

सरकारी योजनाओं में अहम माना जाने वाला आधार कार्ड और पैन नंबर को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2020-2021 में बड़ी घोषणा की है।

PAN card, Aadhaar card, Budget 2020, Budget- India TV Hindi
PAN card and Aadhaar card

नई दिल्ली। सरकारी योजनाओं में अहम माना जाने वाला आधार कार्ड और पैन नंबर को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2020-2021 में बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री के बजट भाषण दस्तावेज के मुताबकि, आधार के द्वारा पैन कार्ड तुरंत पाना आसान हो गया है।

वित्त मंत्री के आम बजट भाषण 128 कॉलम में दी गई जानकारी के मुताबिक, 'पिछले बजट में, मैंने पैन और आधार के परस्पर बदले जाने की संभावना लायी थी जिसके लिए आवश्यक नियम पहले ही अधिसूचित किए गए। पैन के आवंटन की प्रक्रिया को और अधिक आसान बनाने के लिए जल्दी ही हम एक प्रणाली शुरू करेंगे जिसके तहत विस्तृत आवेदन प्रपत्र भरने की किसी आवश्यकता के बगैर आधार के आधार पर तुरंत ही पैन नंबर का आवंटन किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा