1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. बजट पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा की प्राथमिकताओं में दिल्ली शामिल नहीं, लोग उसे वोट क्यों दें?

बजट पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा की प्राथमिकताओं में दिल्ली शामिल नहीं, लोग उसे वोट क्यों दें?

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 01, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 03:13 pm IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है।

Arvind Kejriwal, Chief Minister of Delhi, Budget 2020, Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आम बजट 2020-2021 को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे दिल्ली विधानसभा चुनाव से जोड़ दिया है। आम बजट को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

आम बजट 2020 पर अपनी राय देते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि बजट में इस बार भी दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। केजरीवाल ने 2020-21 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किये गये बजट पर निराशा जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली भाजपा की प्राथमिकताओं में आता ही नहीं तो दिल्ली वाले भाजपा को वोट क्यों दें?’’ उन्होंने हिंदी में किये गये ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली को बजट से बहुत उम्मीदें थीं। लेकिन एक बार फिर दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ।’’ केजरीवाल ने कहा कि सवाल यह भी है कि चुनाव से पहले ही जब भाजपा दिल्ली को निराश कर रही है तो क्या यह चुनाव के बाद अपने वादे निभाएगी? 

बता दें कि, दिल्ली में आगामी आठ फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है और विधानसभा चुनाव परिणाम 11 फरवरी को आएंगे। गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने आयकरदाताओं को राहत देते हुए टैक्स स्लैब में बदलाव किया है। साथ ही किसान, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा