1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2019-20: सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उपकरण होंगे सस्‍ते

Budget 2019-20: सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उपकरण होंगे सस्‍ते

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 05, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 02:16 pm IST

वित्त मंत्री ने ऑटो पार्ट्स, ऑप्टीकल फाइबर, डिजिटल कैमरा, काजू, कुछ सिंथेटिक रबड़, विनाइल फ्लोरिंग पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाने की घोषणा की है।

petrol price hike- India TV Hindi
petrol price hike Image Source : PETROL PRICE HIKE

नई दिल्‍ली। मोदी 2.0 के पहले पूर्ण बजट में आम जनता की जेब पर बोझ डाला गया है। जहां एक ओर सोना-चांदी, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा की गई है, वहीं कुछ विशेष इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स उपकरणों के कंपोनेंट पर कस्‍टम ड्यूटी को समाप्‍त किया गया है।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2019-20 को पेश करते हुए कहा कि वह सोना-चांदी पर कस्‍टम ड्यूटी को 10 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्‍ताव करती हैं। इससे अब देश में सोना-चांदी खरीदना महंगा हो जाएगा।

इसके अलावा वित्‍त मंत्री ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर एक रुपए प्रति लीटर का विशेष अतिरिक्‍त एक्‍साइज ड्यूटी और इतना ही रोड एंड इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर उपकर लगाने की बात कही है। इससे पेट्रोल-डीजल अब दो रुपए प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

इसके अलावा वित्‍त मंत्री ने भारत में न बने रक्षा उपकरणों के आयात पर बेसिक कस्‍टम ड्यूटी से राहत देने की घोषणा की हे। इसके अलावा उन्‍होंने आयातित पुस्‍तकों पर 5 प्रतिशत कस्‍टम ड्यूटी लगाने की घोषणा की है। इससे अब आयातित किताबें भी महंगी जो जाएंगी।

वित्‍त मंत्री ने ऑटो पार्ट्स, ऑप्‍टीकल फाइबर, डिजिटल कैमरा, काजू, कुछ सिंथेटिक रबड़, विनाइल फ्लोरिंग पर बेसिक कस्‍टम ड्यूटी को बढ़ाने की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा