1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो ही नहीं अब ये कंपनियां भी 4G फीचर फोन लाने की तैयारी में, पूरी कर चुकी हैं तैयारी

जियो ही नहीं अब ये कंपनियां भी 4G फीचर फोन लाने की तैयारी में, पूरी कर चुकी हैं तैयारी

 Written By: Manish Mishra
 Published : Aug 02, 2017 12:16 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 12:37 pm IST

रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन लॉन्च करने के बाद कई मोबाइल कंपनियां इस साल के अंत तक सस्ते 4G फीचर फोन बाजार में उतारने की योजना बना रही हैं।

जियो ही नहीं अब ये कंपनियां भी 4G फीचर फोन लाने की तैयारी में, पूरी कर चुकी हैं तैयारी- India TV Hindi
जियो ही नहीं अब ये कंपनियां भी 4G फीचर फोन लाने की तैयारी में, पूरी कर चुकी हैं तैयारी

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के 4G फीचर फोन लॉन्च करने के बाद बाजार में मची उथल-पुथल के बीच कई मोबाइल कंपनियां इस साल के अंत तक सस्ते 4G फीचर फोन बाजार में उतारने की योजना बना रही हैं। 4G चिपसेट बनाने वाली कंपनी स्प्रेडट्रम कम्युनिकेशंस के नेशनल प्रेसिडेंट नीरज शर्मा ने कहा कि हम 4-5 कंपनियों के साथ बातचीत के दौर में है जो फोन पेश करने की योजना पर काम कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि वह 2017 की चौथी तिमाही में अपना फोन बाजार में उतारेंगी।

यह भी पढ़ें : अमेजन पर 9 से 12 अगस्‍त के बीच शुरू होगी दि ग्रेट इंडियन सेल, ये हैं सारे ऑफर्स

यही कंपनी रिलायंस के 4G फीचर फोन ‘जियो फोन’ के लिए भी चिपसेट की आपूर्ति कर रही है। घरेलू कंपनी लावा पहले ही स्प्रेडट्रम के चिपसेट पर आधारित 4G फीचर फोन बाजार में उतार चुकी है। एक अन्य कंपनी की मीडियाटेक के चिपसेट पर आधारित 4G फीचर फोन इस महीने के अंत तक उतारने की योजना है जिसकी कीमत 1,999 रुपए होगी।

यह भी पढ़ें : अब पेट्रोल पंप पर भी मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने मिलाया हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम से हाथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा