1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वर्ल्‍ड बैंक की रैंकिंग की तुलना में कारोबार के लिए कहीं अधिक आकर्षक है भारत : अरविंद पनगढ़िया

वर्ल्‍ड बैंक की रैंकिंग की तुलना में कारोबार के लिए कहीं अधिक आकर्षक है भारत : अरविंद पनगढ़िया

 Written By: Manish Mishra
 Published : Nov 08, 2017 11:25 am IST,  Updated : Nov 08, 2017 11:25 am IST

नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि भारत के कारोबार करने की दृष्टि से रैंकिंग की तुलना में अधिक आकर्षक स्थान है।

वर्ल्‍ड बैंक की रैंकिंग की तुलना में कारोबार के लिए कहीं अधिक आकर्षक है भारत : अरविंद पनगढ़िया- India TV Hindi
वर्ल्‍ड बैंक की रैंकिंग की तुलना में कारोबार के लिए कहीं अधिक आकर्षक है भारत : अरविंद पनगढ़िया

वाशिंगटन। शीर्ष भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि भारत की कारोबार सुगमता रैंकिंग में सुधार काफी समय से लंबित था। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि भारत कारोबार करने की दृष्टि से रैंकिंग की तुलना में अधिक आकर्षक स्थान है। नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कहा कि निवेशक वहां जाते हैं जहां माहौल सबसे अच्छा होता है, वहीं नहीं, जहां से वर्ल्‍ड बैंक आंकड़े जुटाता है।

उन्होंने कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि वर्ल्‍ड बैंक की रैंकिंग की तुलना में भारत कारोबार के लिए अधिक आकर्षक स्थान है। इसकी वजह यह है कि विश्व बैंक दिल्ली और मुंबई से आंकड़े जुटाता है। आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे सर्वश्रेष्ठ कारोबारी माहौल वाले राज्यों से नहीं।

इससे पहले अरविंद पनगढ़िया जब नीति आयोग के उपाध्यक्ष थे तब कह चुके हैं कि देश के निजी क्षेत्र को अच्छे वेतन और अधिक उत्पादक रोजगार सृजित करने के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि देश का मुख्य जोर रोजगार सृजन पर है। निजी क्षेत्र को बेहतर वेतन, उत्पादकता वाले रोजगार उत्पन्न करना है।

यह भी पढ़ें : नोटबंदी: आबादी के 0.00011% हिस्से के पास था देश का 33% कैश, PM मोदी ने दी इसके फायदों की अहम जानकारी

यह भी पढ़ें : नोटबंदी के बाद बड़ी राशि जमा करने वाले 1 लाख लोगों को नोटिस भेजेगा IT विभाग, होगी कड़ी कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा