1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दस भारतीय स्टार्ट अप्‍स लेंगे जापान के सबसे बड़े आईटी फोरम में हिस्सा

दस भारतीय स्टार्ट अप्‍स लेंगे जापान के सबसे बड़े आईटी फोरम में हिस्सा

 Published : Oct 02, 2016 01:20 pm IST,  Updated : Oct 02, 2016 01:20 pm IST

भारत के दस स्टार्ट अप्‍स जापान के सबसे बड़े सूचना प्रौद्योगिकी मंच कंबाइंड एक्जिबिशन आफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में हिस्सा लेंगे।

दस भारतीय स्टार्ट अप्‍स लेंगे जापान के सबसे बड़े आईटी फोरम में हिस्सा- India TV Hindi
दस भारतीय स्टार्ट अप्‍स लेंगे जापान के सबसे बड़े आईटी फोरम में हिस्सा

नई दिल्ली। भारत के दस स्टार्ट अप्‍स जापान के सबसे बड़े सूचना प्रौद्योगिकी मंच कंबाइंड एक्जिबिशन आफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन इसी सप्ताह किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : 50 भारतीय स्‍टार्ट अप्‍स में है एक अरब डॉलर का वैल्‍यूएशन हासिल करने की क्षमता, फि‍नटेक सेक्‍टर में है तेज ग्रोथ

  • जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से यह फोरम 4 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है।
  • भारत के दस स्टार्ट अप्‍स आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रदर्शनी तथा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
  • आईटी उद्योगों के संगठन नास्कॉम ने एक बयान में कहा कि जापान में आईटी फोरम में हिस्सा लेने वाले स्टार्ट अप्स कृषि, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक ऑटोमेशन क्षेत्र से जुड़े हैं।
  • नास्कॉम के आईओटी के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीओई आईओटी) ने इस कार्यक्रम के लिए 65 भारतीय स्टार्ट अप्स का नाम सुझाया था।
  • इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुने गए स्टार्ट अप्स में से नौ नास्कॉम के सीओई आईओटी द्वारा नामित किए गए हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा