1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आनंद महिंद्रा की माफी के बाद भी टेक महिंद्रा नहीं रुकी है छंटनी, 11 कर्मियों ने श्रम अदालत का दरवाजा खटखटाया

आनंद महिंद्रा की माफी के बाद भी टेक महिंद्रा नहीं रुकी है छंटनी, 11 कर्मियों ने श्रम अदालत का दरवाजा खटखटाया

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 11, 2017 09:41 am IST,  Updated : Aug 11, 2017 09:41 am IST

टेक महिंद्रा में की गई छंटनियों के कम से कम 11 कर्मचारियों के विवाद श्रम अदालत तक पहुंचे हैं। फोरम फॉर आईटी एंपलाइज ने यह जानकारी दी है।

आनंद महिंद्रा की माफी के बाद भी टेक महिंद्रा नहीं रुकी है छंटनी, 11 कर्मियों ने श्रम अदालत का दरवाजा खटखटाया- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा की माफी के बाद भी टेक महिंद्रा नहीं रुकी है छंटनी, 11 कर्मियों ने श्रम अदालत का दरवाजा खटखटाया

बेंगलुरू। देश की बड़ी आईटी कंपनी टेक महिंद्रा में कर्मचारियों की छंटनी का सिलसिला थमा नहीं है। ताजा मामला सामने आया है जिसमें टेक महिंद्रा में की गई छंटनियों के कम से कम 11 कर्मचारियों के विवाद श्रम अदालत तक पहुंचे हैं। गुरुवार को फोरम फॉर आईटी एंपलाइज ने टेक महिंद्रा की तरफ से कर्मचारियों की छंटनी के श्रम अदालत पहुंचे मामलों के बारे में यह जानकारी दी है।

फोरम का कहना है कि महाराष्ट्र श्रम विभाग के अधिकारी इस मामले में मध्यस्थता करने में विफल रहे जिसके बाद कम से कम मामले श्रम अदालत तक पहुंचे हैं। फोरम के समन्वयक एलावर्सन राजा ने बताया कि प्रभावित कर्मचारियों ने औद्योगिक विवाद कानून की धारा 2ए क तहत याचिकाएं दायर की हैं।

पिछले दिनों महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टेक महिंद्रा से निकाले गए एक कर्माचारी को निकालने के तरीके पर माफी मांगनी पड़ी थी। सोशल मीडिया  पर एक ऑडियो वायरल हो रहा था जिसमें टेक महिंद्रा का एचआर एग्जिक्युटिव कर्मचारी को अगली सुबह तक तुरंत प्रभाव से इस्तीफा देने के लिए कह रहा था। ऑडियो में एच आर एग्जिक्युटिव कह रहा था कि मैनेजमेंट ने तुरंत प्रभाव से इस्तीफा मांगा है। कर्मचारी से एच आर एग्जिक्यूटिव के इस तरह के बर्ताव पर आनंद महिंद्रा को सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा