1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 41,673 करोड़ रुपए घटा

सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 41,673 करोड़ रुपए घटा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 28, 2016 10:55 am IST,  Updated : Feb 28, 2016 10:55 am IST

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैपिटालाइजेशन पिछले सप्ताह के उठापटक वाले कारोबार में 41,672.7 करोड़ रुपए घट गया।

सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 41,673 करोड़ रुपए घटा- India TV Hindi
सेंसेक्‍स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 41,673 करोड़ रुपए घटा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैपिटालाइजेशन पिछले सप्ताह के उठापटक वाले कारोबार में 41,672.7 करोड़ रुपए घट गया। टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, सीआईएल और एचडीएफसी के मार्केअ कैप में भारी गिरावट आई, जबकि आरआईएल, सन फार्मा, एचयूएल और ओएनजीसी के मार्केट कैप में वृद्धि दर्ज की गई।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स पिछले सप्ताह के दौरान 554.85 अंक टूटकर 23,154.30 अंक पर बंद हुआ। टीसीएस का मार्केट कैप 20,788 करोड़ रुपए गिरकर 4,36,390.68 करोड़ रुपए रह गया और यह टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक प्रभावित होने वाली कंपनी रही।

आईटीसी का मार्केट कैप 11,061.67 करोड़ रुपए गिरकर 2,33,984.64 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का 7,123.58 करोड़ रुपए घटकर 2,42,467.05 करोड़ रुपए पर आ गया। इंफोसिस का मार्केट कैप 1,033.63 करोड़ रुपए गिरकर 2,57,498.98 करोड़ रुपए रह गया, जबकि एचडीएफसी का मार्केट कैप 907.85 करोड़ रुपए घटकर 1,66,571.89 करोड़ रुपए और कोल इंडिया लिमिटेड का 757.96 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 1,96,660.01 करोड़ रुपए पर आ गया।

इसके विपरीत, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 5,398.86 करोड़ रुपए बढ़कर 1,84,058.85 करोड़ रुपए और ओएनजीसी का मार्केट कैप 3,293.87 करोड़ रुपए चढ़कर 1,83,943.04 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1,927.59 करोड़ रुपए बढ़कर 3,07,928 करोड़ रुपए और सनफार्मा का मार्केट कैप 1,762.26 करोड़ रुपए की बढ़त के साथ 2,09,632.87 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 10 टॉप कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद आरआईएल, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, सनफार्मा, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी और एचडीएफसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा