1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Wealth migration: 7,000 करोड़पति 2017 में भारत छोड़ चले गए विदेश, लगातार बढ़ रही पलायन करने वालों की संख्‍या

Wealth migration: 7,000 करोड़पति 2017 में भारत छोड़ चले गए विदेश, लगातार बढ़ रही पलायन करने वालों की संख्‍या

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 04, 2018 02:32 pm IST,  Updated : Feb 04, 2018 02:34 pm IST

देश से बाहर जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 2017 में 16 प्रतिशत और बढ़ गई। 2017 में 7,000 ऊंची नेटवर्थ वाले भारतीयों ने अपना स्थायी निवास (डोमिसाइल) बदल लिया।

ultra rich family- India TV Hindi
ultra rich family

नई दिल्‍ली। देश से बाहर जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 2017 में 16 प्रतिशत और बढ़ गई। 2017 में 7,000 ऊंची नेटवर्थ वाले भारतीयों ने अपना स्थायी निवास (डोमिसाइल) बदल लिया। यह चीन के बाद विदेश चले जाने वाले करोड़पतियों की दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार 2017 में 7,000 करोड़पतियों ने अपना स्थायी निवास किसी और देश को बना लिया। वर्ष 2016 में यह संख्या 6,000 और 2015 में 4,000 थी। 

वैश्विक स्तर पर 2017 में 10,000 चीनी करोड़पतियों ने अपना डोमिसाइल बदला था।

अन्य देशों के अमीरों का अपने देश से दूसरे देश में बस जाने की संख्या में तुर्की के 6,000, ब्रिटेन के 4,000, फ्रांस के 4,000 और रुस के 3,000 करोड़पतियों ने अपना डोमिसाइल बदला है। 

स्थायी निवास बदलने के रुख के मुताबिक भारत के करोड़पति अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए हैं, जबकि चीनी करोड़पतियों का रुख अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की ओर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा