1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2016: आधार को मिलेगी कानूनी पहचान, सब्सिडी का फायदा पहुंचेगा जरूरतमंदों तक

Budget 2016: आधार को मिलेगी कानूनी पहचान, सब्सिडी का फायदा पहुंचेगा जरूरतमंदों तक

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 29, 2016 02:20 pm IST,  Updated : Feb 29, 2016 02:20 pm IST

सरकार ने आधार को सांविधिक दर्जा दिलाने का निर्णय लिया है, ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का फायदा सीधा जरूरतमंदों के खाते में पहुंचेगी।

Budget 2016: आधार को मिलेगी कानूनी पहचान, सब्सिडी का फायदा पहुंचेगा जरूरतमंदों तक- India TV Hindi
Budget 2016: आधार को मिलेगी कानूनी पहचान, सब्सिडी का फायदा पहुंचेगा जरूरतमंदों तक

नई दिल्ली। सरकार ने आधार को सांविधिक दर्जा दिलाने का निर्णय लिया है, ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का फायदा सीधा जरूरतमंदों के खाते में पहुंचाने की विधिवत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली का बजट भाषण हिंदी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज 2016-17 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि हम कानून पारित करने  समेत महत्वपूर्ण सुधार करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आधार मंच को सांविधिक समर्थन के साथ  सरकार के सभी किस्म के लाभ उन लोगों तक सीधे पहुंचाए जाएं, जो इसके हकदार हैं।

तस्‍वीरों में देखिए बजट के आंकड़ें

Budget Info

2 (18)IndiaTV Paisa

6 (6)IndiaTV Paisa

5 (13)IndiaTV Paisa

1 (29)IndiaTV Paisa

4 (16)IndiaTV Paisa

3 (16)IndiaTV Paisa

7 (4)IndiaTV Paisa

8 (4)IndiaTV Paisa

गौरतलब है कि अब तक 98 करोड़ आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। प्रति दिन 26 लाख बायोमेट्रिक और 1.5 लाख ई-केवायसी (अपने ग्राहक को जानो) को अंजाम दिया जा रहा है। आधार संख्या को 11.19 करोड़ प्रत्यक्ष लाभ अंतरण खातों से जोड़ा गया है, जबकि इसके लाभार्थियों की संख्या कुल 16.5 करोड़ है।  राज्य सभा में भारतीय राष्ट्रीय पहचान प्राधिकार विधेयक 2010 लंबित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा