1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोरोना संकट: AAI ने अडाणी समूह को तीन हवाईअड्डे संभालने के लिए दिया अतिरिक्त समय

कोरोना संकट: AAI ने अडाणी समूह को तीन हवाईअड्डे संभालने के लिए दिया अतिरिक्त समय

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2020 11:28 am IST,  Updated : Jun 21, 2020 11:28 am IST

इसी साल 14 फऱवरी को परिचालन के समझौते पर हुए थे हस्ताक्षर

AAI gives more time to adani group- India TV Hindi
AAI gives more time to adani group Image Source : FILE

नई दिल्ली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अडाणी समूह को कोविड-19 को देखते हुए अहमदाबाद, मंगलुरु और लखनऊ हवाई अड्डों के प्रबंधन को संभालने के लिये तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। अडाणी समूह को पहले 12 अगस्त तक इन तीनों हवाई अड्डों के संचालन, प्रबंधन और विकास का भार संभालना था। अब कंपनी को इसके लिये 12 नवंबर तक का समय मिल गया है।

 

मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मार्च 2020 में समयसीमा में विस्तार देने की मांग की थी। कंपनी ने इन तीनों हवाईअड्डों की जिम्मेदारी संभालने के लिये 15 फरवरी 2021 तक का समय मांगा था। एएआई ने अतिरिक्त तीन महीने का समय देने पर सहमति व्यक्त की है।" सरकार ने 2018 में लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी के हवाई अड्डों के निजीकरण का फैसला किया था। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से इन हवाई अड्डों के संचालन, प्रबंधन और विकास के लिये था। अडाणी एंटरप्राइजेज ने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद इन छह हवाई अड्डों के परिचालन के अधिकार हासिल किये थे। कंपनी ने इस साल 14 फरवरी को तीन हवाई अड्डों ‘अहमदाबाद, मंगलुरु और लखनऊ’ के लिये एएआई के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा