1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Wipro, Cognizant और Infosys के बाद अब टेक महिंद्रा भी कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में

Wipro, Cognizant और Infosys के बाद अब टेक महिंद्रा भी कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में

 Written By: Manish Mishra
 Published : May 11, 2017 10:54 am IST,  Updated : May 11, 2017 10:55 am IST

Cognizant, Infosys और Wipro के बाद आईटी कंपनी टेक महिंद्रा भी अपने सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Wipro, Cognizant और Infosys के बाद अब टेक महिंद्रा भी कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में- India TV Hindi
Wipro, Cognizant और Infosys के बाद अब टेक महिंद्रा भी कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में

नई दिल्ली। Cognizant, Infosys और Wipro के बाद आईटी कंपनी टेक महिंद्रा भी अपने सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। भारतीय आईटी कंपनियों में कारोबार के हिसाब से पांचवें स्थान पर आने वाली टेक महिंद्रा ने अपने कर्मचारियों की सालाना कामकाज के आकलन की प्रक्रिया शुरू की है।

यह भी पढ़ें : नई टेक्नोलॉजी के साथ सिर्फ 1500 रुपए में मिलेगा नया 4G मोबाइल, ये कंपनी कर रही है तैयारी

टेक महिंद्रा ने ईमेल से भेजे एक बयान में कहा है कि,

हम हर साल परफॉर्मेंस के लिहाज से पीछे रहने वाले कर्मचारियों की छंटनी करते हैं। यह साल भी अलग नहीं होगा।

कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि, उद्योग सूत्रों का कहना है कि यह संख्या सैकड़ों में हो सकती है। कई आईटी कंपनियां कम ग्रोथ के संकट से जूझ रही हैं। पिछले सप्ताह अमेरिका की आईटी कंपनी Cognizant ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम चलाया था। WIpro ने भी अपने 600 कर्मचारियों को अप्रेजल के दौरान कंपनी छोड़ने को कहा है। देश में आईटी कंपनियां बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। हालांकि आईटी कंपनियों ने आगाह किया है कि आने वाले वक्त में ऑटोमेशन की वजह से हायरिंग में तेजी से कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : वॉरेन बफे ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-ब्रेन पावर की वजह से इंडिया का फ्यूचर ब्राइट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा