1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. TRAI आदेश के बाद Jio को लेकर उठे सवालों के ये हैं जवाब, जानिए अब आगे क्या करेगी कंपनी!

TRAI आदेश के बाद Jio को लेकर उठे सवालों के ये हैं जवाब, जानिए अब आगे क्या करेगी कंपनी!

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 07, 2017 07:49 am IST,  Updated : Apr 07, 2017 07:58 am IST

TRAI ने Reliance Jio को समर सरप्राइज ऑफर वापस लेने का आदेश दिया है। इसके बाद Jio निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार है और इस पर एक-दो दिनों में अमल करेगा।

(3) सवाल: क्या जियो प्राइम मेंबरशिप 15 अप्रैल तक मिलेगी?

जवाब: जियो पर TRAI का यह आदेश सिर्फ समर सरप्राइज ऑफर को लेकर है। आपको बता दें कि कुछ जगह ऐसी भी खबरें आई थीं कि TRAI ने प्राइम मेंबरशिप की बढ़ी तारीख भी वापस लेने का आदेश दिया है, जो कि गलत है। जियो के प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि यूजर्स प्राइम ऑफर को 15 अप्रैल तक 99 रुपए में ले सकेंगे।

जियो ने 31 मार्च को प्राइम मेंबरशिप हासिल करने की तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी थी। इसके साथ ही कंपनी ने जियो प्राइम मेंबर्स के लिए समर सरप्राइज ऑफर का भी ऐलान किया। इस ऑफर में प्राइम मेंबर्स को 303 या उससे अधिक के पहले रिचार्ज पर 3 महीने तक फ्री सर्विसेज मिलनी थीं।

यह भी पढ़े: मुकेश अंबानी ने जियो कस्टमर्स को लिखी चिट्ठी, कहा- सर्विस में जल्द होगा सुधार, किया बेस्ट सर्विस का वादा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा