1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया के अधिकारियों को निर्देश, लग्जरी कैब का न करें इस्तेमाल, क्रू होटलों में ही ठहरें

एयर इंडिया के अधिकारियों को निर्देश, लग्जरी कैब का न करें इस्तेमाल, क्रू होटलों में ही ठहरें

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Aug 02, 2016 09:29 am IST,  Updated : Aug 02, 2016 09:29 am IST

राष्ट्रीय एयरलाइंस एयर इंडिया ने अपने अधिकारियों के देश में यात्रा के दौरान लग्जरी कैब के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सिर्फ क्रू होटलों में ठहरें।

Cost Cutting: एयर इंडिया के अधिकारी लग्जरी कैब का नही कर सकेंगे इस्तेमाल, क्रू होटलों में ही ठहरने का निर्देश- India TV Hindi
Cost Cutting: एयर इंडिया के अधिकारी लग्जरी कैब का नही कर सकेंगे इस्तेमाल, क्रू होटलों में ही ठहरने का निर्देश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय एयरलाइंस एयर इंडिया ने अपने अधिकारियों के देश में यात्रा के दौरान लग्जरी कैब के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा अधिकारियों से कहा गया है कि यात्रा के दौरान वे सिर्फ क्रू होटलों में ठहरें। खर्चों में कमी करने के इरादे से एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है।

पिछले शनिवार को एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने एक कड़े शब्दों वाले सर्कुलर के जरिए अधिकारियों को चेताया कि यदि उन्होंने इन निर्देशों का उल्लंघन किया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोहानी ने कहा, मैं लगातार बेवजह से खर्चों में कटौती पर जोर दे रहा हूं। लोहानी ने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान सीएमडी के अलावा कोई अन्य अधिकारी पूरे समय के लिए टैक्सी किराए पर नहीं लेगा। यदि किसी अधिकारी को एक दिन में कई जगह जाना है, तो उसके इसके लिए पहले से लिखित मंजूरी लेनी होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एयरलाइन से सभी मोर्चों पर अपने प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा है जिसके बाद यह सर्कुलर जारी किया गया है।

तस्वीरों में देखिए एयरइंडिया का मेन्यू

Air India spl menu

IndiaTV_Paisa_Air_hostesIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_MenIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-india_FooIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_SnaIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_SeaIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-India_InsIndiaTV Paisa

IndiaTV_Paisa_Air-india_NamIndiaTV Paisa

Air India 7 और रूट्स पर देगी सस्ती टिकट का ऑफर

सरकारी विमानन कंपनी Air India ने देश के सात और घरेलू मार्गों पर सस्ते किराए की घोषणा की है। Air India के मुताबिक इन रूट्स पर अपनी उड़ानों की अंतिम समय की टिकटों का किराया घटाकर राजधानी रेलगाडि़यों के एसी 2 टायर के किराये के बराबर कर दिया गया है। इन नये रूटों में नयी दिल्ली से अहमदाबाद, गोवा व हैदराबाद का रूट शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा