1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एअर इंडिया ने 50% घटाया हवाई किराया, स्टूडेंट, वरिष्ठ नागरिक और सैनिकों को मिलेगा फायदा

एअर इंडिया ने 50% घटाया हवाई किराया, स्टूडेंट, वरिष्ठ नागरिक और सैनिकों को मिलेगा फायदा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 04, 2017 12:58 pm IST,  Updated : Sep 04, 2017 12:58 pm IST

बेस किराए में 50% की कटौकी की घोषणा की है। एअर इंडिया ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए इस जानकारी को सार्वजनिक किया है।

एअर इंडिया ने 50% घटाया हवाई किराया, स्टूडेंट, वरिष्ठ नागरिक और सैनिकों को मिलेगा फायदा- India TV Hindi
एअर इंडिया ने 50% घटाया हवाई किराया, स्टूडेंट, वरिष्ठ नागरिक और सैनिकों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहक अपनी तरफ खींचने के लिए हवाई किराए में भारी कटौती का ऐलान किया है। एअर इंडिया ने स्टूडेंट्स, वरिष्ठ नागरिकों और सेना के अधिकारियों और सैनिकों के लिए बेस किराए में 50% की कटौकी की घोषणा की है। एअर इंडिया ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए इस जानकारी को सार्वजनिक किया है।

इस छूट का लाभ उठाने के लिए स्टूडेंट्स, वरिष्ठ नागरिकों और सैनिकों के लिए कुछ शर्तें भी हैं। टिकट की बुकिंग यात्रा के 7 दिन पहले करानी होगी साथ में टिकट तभ मिलेगा जब सीट उपलब्ध होगी, यानि पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर टिकट दिया जाएगा। सिर्फ वही स्टूडेंट्स इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे जिनकी उम्र 12 वर्ष से लेकर 26 वर्ष के बीच होगी और वह राज्य या केंद्र सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान में शिक्षा हासिल कर रहे होंगे।

उन सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम के तहत किराए में छूट दी जाएगी जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक होगी। सेना के सिर्फ उन्हीं सैनिकों या आधिकारियों को छूट होगी जो सेना में कार्यरत होंगे, सैनिकों कि परिवार के सदस्य भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। छूट प्राप्त सभी श्रेणियों को अपने साथ 25 किलो बैगेज फ्री ले जाने की सुविधा मिलेगी और यात्रा के समय अपना पहचान पत्र साथ में रखना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा