1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया ने मांगा 1500 करोड़ रुपए का अल्पावधि ऋण, तत्‍काल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को करना है पूरा

एयर इंडिया ने मांगा 1500 करोड़ रुपए का अल्पावधि ऋण, तत्‍काल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को करना है पूरा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 20, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Oct 20, 2017 03:05 pm IST

एयर इंडिया ने तत्काल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1,500 करोड़ रुपए के अल्पावधि ऋण की मांग की है। यह जानकारी कंपनी के दस्तावेज से हुई है।

एयर इंडिया ने मांगा 1500 करोड़ रुपए का अल्पावधि ऋण, तत्‍काल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को करना है पूरा- India TV Hindi
एयर इंडिया ने मांगा 1500 करोड़ रुपए का अल्पावधि ऋण, तत्‍काल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को करना है पूरा

नई दिल्‍ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने तत्काल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 1,500 करोड़ रुपए के अल्पावधि ऋण की मांग की है। इसकी जानकारी कंपनी के एक दस्तावेज से हुई है।

एक महीने से कुछ अधिक समय में यह दूसरी बार है जब एयर इंडिया ने अल्पावधि ऋण के लिए निविदा जारी की है। वहीं, दूसरी ओर सरकार हिस्सेदारी बेचने की रूपरेखा पर काम कर रही है। कर्ज के बोझ तले दबी सरकारी विमानन कंपनी वित्‍तीय संकट और कठोर प्रतिस्पर्धा समेत कई मुद्दों से जूझ रही है।

दिनांक 18 अक्‍टूबर को जारी दस्तावेज में एयर इंडिया ने कहा, वह तत्काल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकारी गारंटी के समर्थन वाली 1500 करोड़ रुपए तक की अल्पावधि ऋण की तलाश में है। ऋण की अवधि जारी होने की तिथि से 27 जून 2018 तक होगी और इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: धनतेरस के दिन हीरो मोटोकॉर्प ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, एक ही दिन में बेचे तीन लाख से अधिक वाहन

दस्तावेज में कहा गया है कि भारत सरकार की गारंटी 27, जून 2018 तक या विनिवेश की तिथि तक वैध रहेगी। ऋण के संबंध में एयर इंडिया ने बैंकों से अनुरोध किया है कि वह वित्‍तीय बोली के साथ दी जाने वाली राशि के बारे में जानकारी 26 अक्‍टूबर तक जमा करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा