1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयर इंडिया कर्मचारी संगठनों की वेतन कटौती का निर्णय वापस लेने की मांग

एयर इंडिया कर्मचारी संगठनों की वेतन कटौती का निर्णय वापस लेने की मांग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 24, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 11:00 pm IST

एयर इंडिया ने 3 महीने तक कर्मचारियों का 10 प्रतिशत वेतन काटने का निर्णय लिया है

Air India- India TV Hindi
Air India

नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के आठ कर्मचारी संगठनों ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर 10 प्रतिशत वेतन कटौती का निर्णय वापस लेने की शुक्रवार को मांग की। आठों संगठनों ने संयुक्त पत्र में कहा कि वो अनुरोध करते हैं कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कर्मचारियों का 10 प्रतिशत वेतन काटने के एयर इंडिया समिति के फैसले को रोकें क्योंकि यह सरकार के निर्देशों के खिलाफ है।

एयर इंडिया ने तीन महीने तक कर्मचारियों का 10 प्रतिशत वेतन काटने का निर्णय लिया है। संगठनों ने कहा कि इस निर्णय से कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ेगा तथा लॉकडाउन के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा