1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 14 October, 2026 Stock Market Highlights: आईटी स्टॉक्स में शानदार बढ़त, फिर भी लाल निशान में बंद हुआ बाजार

14 October, 2026 Stock Market Highlights: आईटी स्टॉक्स में शानदार बढ़त, फिर भी लाल निशान में बंद हुआ बाजार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 14, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 03:49 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

sensex, nifty 50, infosys, bajaj finserv, bajaj finance- India TV Hindi
शेयर बाजार में गिरावट Image Source : PTI

14 October, 2026 Stock Market Highlights: सोमवार को आईटी स्टॉक्स में एक बार फिर शानदार तेजी देखने को मिली। हालांकि, आईटी स्टॉक्स में तेजी के बावजूद शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 0.34 प्रतिशत और निफ्टी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस के शेयर शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स में 251 अंकों की गिरावट

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 251.89 अंकों (0.34 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 72,781.89 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 99.25 अंकों (0.44 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 22,622.70 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार बंपर तेजी के साथ बंद हुए थे।

निफ्टी की 34 कंपनियों के शेयर लाल निशान में हुए बंद

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

आज इन्फोसिस के शेयरों में सबसे तेज बढ़ोतरी

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आईटी स्टॉक्स ने बुधवार को भी बनाया पैसा

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टेक महिंद्रा के शेयर 2.20 प्रतिशत, टीसीएस 1.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.15 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.87 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.79 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.61 प्रतिशत, बीईएल 0.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.33 प्रतिशत, आईटीसी 0.08 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

इन शेयरों ने कराया निवेशकों का नुकसान

वहीं दूसरी ओर, आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.99 प्रतिशत, एटरनल 1.68 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.54 प्रतिशत, इंडिगो 1.50 प्रतिशत, सन फार्मा 1.14 प्रतिशत, एलएंडटी 1.06 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.96 प्रतिशत, टाइटन 0.89 प्रतिशत, ट्रेंट 0.69 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.49 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.40 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.30 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.30 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.23 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

भारत में 15.5 अरब डॉलर का निवेश करेगा दक्षिण कोरियाई ग्रुप, चेयरमैन ने पीएम मोदी के साथ कई बड़े मुद्दों पर की चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।