1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल ने नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर 2 साल में 30,000 करोड़ का निवेश किया, 72,000 बेस स्टेशन जोड़े

एयरटेल ने नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर 2 साल में 30,000 करोड़ का निवेश किया, 72,000 बेस स्टेशन जोड़े

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 18, 2017 10:16 am IST,  Updated : Jul 18, 2017 08:17 pm IST

एयरटेल ने 2016-17 में 72,000 नेटवर्क बेस स्टेशन जोड़े हैं, जबकि उसके पहले से 2.7 लाख साइट टावर हैं। नेटवर्क ढांचे पर 2 साल में 30000 करोड़ का निवेश किया

एयरटेल ने नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर 2 साल में 30,000 करोड़ का निवेश किया, 72,000 बेस स्टेशन जोड़े- India TV Hindi
एयरटेल ने नेटवर्क इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर 2 साल में 30,000 करोड़ का निवेश किया, 72,000 बेस स्टेशन जोड़े

नई दिल्ली दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अपने नेटवर्क को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए निवेश बढ़ाया है। सोमवार को कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उसने पिछले 2 साल में अपने नेटवर्क ढांचे के विस्तार पर 30,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। भारती एयरटेल ने भारत स्थायित्व रपट 2017 में यह जानकारी दी है। फोर जी सेवाओं में एयरटेल को रिलायंस जियो से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए कंपनी ने यह निवेश बढ़ाया है।

कंपनी ने कहा है कि उसने 2016-17 में 72,000 नेटवर्क बेस स्टेशन जोड़े हैं, जबकि उसके पहले से 2.7 लाख साइट टावर हैं। रपट में कहा गया है कि 2016-17 में शुरू की गई 80 फीसदी साइट तीव्र गति की ब्रॉडबैंड साइट हैं।

 भारती एयरटेल की तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ाए निवेश को शेयर बाजार में निवेशकों ने सराहा है जिसकी वजह से मंगलवार को बाजार में कंपनी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर भारती एयरटेल का शेयर करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 425 के करीब करोबार करता हुआ देखा गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर भी कंपनी के सेयर में तेजी देखी जा रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा