1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल ने कारगिल, द्रास और लेह में शुरू की 4G सेवा, अब यहां के निवासी और पर्यटकों को मिलेगा हाई स्‍पीड डाटा

एयरटेल ने कारगिल, द्रास और लेह में शुरू की 4G सेवा, अब यहां के निवासी और पर्यटकों को मिलेगा हाई स्‍पीड डाटा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Dec 12, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 09:39 pm IST

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने आज लद्दाख क्षेत्र के द्रास, कारगिल और लेह में 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

airtel- India TV Hindi
airtel

श्रीनगर/नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने आज लद्दाख क्षेत्र के द्रास, कारगिल और लेह में 4जी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि वह इस क्षेत्र में हाई स्‍पीड डाटा सर्विस उपलब्‍ध कराने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है। एयरटेल ने अपने बयान में कहा है कि कारगिल, लेह और द्रास सहित 130 कस्बों और गांवों के ग्राहक अब सस्‍ती दरों पर हाई स्‍पीड डाटा सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

एयरटेल ने कहा है कि 4G सर्विस से क्षेत्र की यात्रा करने वाले पर्यटक हाई स्‍पीड डाटा सर्विस से जुड़ा रहेंगे जबकि स्थानीय आबादी को तेज डेटा गति उपलब्ध कराया जा सकेगा। एयरटेल की ओर से लद्दाख क्षेत्र में शुरू की गई 4G सेवा 'प्रोजेक्ट लीप' का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत कंपनी 60,000 करोड़ से अधिक का निवेश करके अपने 4G नेटवर्क का विस्तार कर रही है।

भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (भारत एवं दक्षिण एशिया) अजय पुरी ने कहा कि यह देश और एयरटेल के लिए एक महत्वपूर्ण मिल का पत्थर है। एयरटेल अपने हाई स्‍पीड डाटा नेटवर्क को देश के कोने-कोने में फैलाने और सरकार के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा