1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री में दे रही है अमेजन का गिफ्ट कार्ड, जानिए क्‍या है तरीका

एयरटेल अपने ग्राहकों को फ्री में दे रही है अमेजन का गिफ्ट कार्ड, जानिए क्‍या है तरीका

 Published : Aug 14, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Aug 14, 2018 06:30 pm IST

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल भारत में अपनी सेवाओं की 23वी सालगिरह मना रही है। इस मौके पर कंपनी अपने प्रीपेड और पोस्‍टपेड ग्राहकों को अमेजन के गिफ्ट कार्ड दे रही है।

airtel- India TV Hindi
airtel

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल भारत में अपनी सेवाओं की 23वी सालगिरह मना रही है। इस मौके पर कंपनी अपने प्रीपेड और पोस्‍टपेड ग्राहकों को अमेजन के गिफ्ट कार्ड दे रही है। इन गिफ्ट कार्ड के जरिए आप किसी भी मोबाइल, डीटीएच या अन्‍य रिचार्ज के लिए, पोस्‍टपेड भुगतान के लिए या फिर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कर सकते हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एयरटेल की ओर से दिया जा रहा यह गिफ्ट कार्ड 51 रुपए का है। इसे ऐमजॉन पे बैंलेंस में लोड किया जा सकता है। गिफ्ट कार्ड को ऐमजॉन पे के सभी पार्टनर मर्चेंट पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि कि आपको किसी भी अमेजन पर खरीदारी में इसे यूज़ करने का मौका मिलेगा। प्रीपेड ग्राहकों को 100 रुपये या उससे अधिक के रिचार्ज पर ऐमजॉन गिफ्ट कार्ड मिलेगा। पोस्टपेड ग्राहक इसे किसी भी इनफिनिटी प्लान पर पा सकते हैं।

यहां शर्त यह है कि डिजिटल गिफ्ट कार्ड का लाभ पाने के लिए यूजर्स के पास माय एयरटेल ऐप होना चाहिए। ऐप में 'एयरटेल थैंक्स' बैनर पर क्लिक करने के बाद गिफ्ट कार्ड ऐक्टिवेट हो जाएगा। एयरटेल ने कहा है, 'गिफ्ट कार्ड उन ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है, जो अगले 30 दिनों के दौरान 100 रुपये या उससे अधिक का प्रीपेड रिचार्ज कराते हैं या किसी इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कराते हैं।' साथ ही यह भी कहा है कि यह सीमित अवधि ऑफर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा