1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल ने भारती इंफ्राटेल के 6.7 करोड़ शेयर 2,570 करोड़ रुपए में बेचे, ओरिएंट सीमेंट जुटाएगी 500 करोड़ रुपए

एयरटेल ने भारती इंफ्राटेल के 6.7 करोड़ शेयर 2,570 करोड़ रुपए में बेचे, ओरिएंट सीमेंट जुटाएगी 500 करोड़ रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 08, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Aug 08, 2017 03:05 pm IST

एयरटेल ने अपनी अनुषंगी भारती इंफ्राटेल में 6.7 करोड़ शेयर 2,570 करोड़ रुपए में बेचे हैं। यह बिक्री 380.6 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर की गई है

एयरटेल ने भारती इंफ्राटेल के 6.7 करोड़ शेयर 2,570 करोड़ रुपए में बेचे, ओरिएंट सीमेंट जुटाएगी 500 करोड़ रुपए- India TV Hindi
एयरटेल ने भारती इंफ्राटेल के 6.7 करोड़ शेयर 2,570 करोड़ रुपए में बेचे, ओरिएंट सीमेंट जुटाएगी 500 करोड़ रुपए

नई दिल्‍ली। दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एयरटेल ने अपनी अनुषंगी भारती इंफ्राटेल में 6.7 करोड़ शेयर 2,570 करोड़ रुपए में बेचे हैं। यह बिक्री 380.6 रुपए प्रति शेयर के मूल्य पर की गई है, जो पिछले दिन के बंद भाव से 4 प्रतिशत कम है।

भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि वह इस राशि का इस्तेमाल मुख्यरूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी। भारती एयरटेल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी नेटल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर इन्वेस्टमेंट के जरिये अपनी अनुषंगी भारती इंफ्राटेल के 6.73 करोड़ शेयर बेचे हैं।

ओरिएंट सीमेंट 500 करोड़ रुपए जुटाएगी 

ओरिएंट सीमेंट पात्र संस्थागत नियोजन, इक्विटी शेयरों या अन्य प्रतिभूतियों के जरिये बाजार से 500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। ओरिएंट सीमेंट ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने एक या अधिक किस्तों में यह राशि जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए कंपनी सालाना आमसभा में शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

सीके बिड़ला समूह की कंपनी अन्य माध्यमों मसलन कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को राइट इश्यू, निजी नियोजन, ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स-अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड के जरिये भी यह राशि जुटा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा