1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Alibaba की वित्तीय इकाई करेगी MoneyGram का अधिग्रहण, भारत और थाईलैंड के बाद अब अमेरिका में पैर जमाएगी कंपनी

Alibaba की वित्तीय इकाई करेगी MoneyGram का अधिग्रहण, भारत और थाईलैंड के बाद अब अमेरिका में पैर जमाएगी कंपनी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 27, 2017 03:42 pm IST,  Updated : Jan 27, 2017 03:56 pm IST

अलीबाबा (Alibaba) की वित्तीय इकाई एंट फाइनेंशियल ने अमेरिका की मनी ट्रांसफर कंपनी मनीग्राम (MoneyGram) को खरीदने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

Alibaba की वित्तीय इकाई करेगी MoneyGram का अधिग्रहण, भारत व थाईलैंड के बाद अब अमेरिका पर नजर- India TV Hindi
Alibaba की वित्तीय इकाई करेगी MoneyGram का अधिग्रहण, भारत व थाईलैंड के बाद अब अमेरिका पर नजर

बीजिंग। ई-कॉमर्स दिग्‍गज अलीबाबा (Alibaba) की वित्तीय इकाई एंट फाइनेंशियल ने अमेरिका की मनी ट्रांसफर कंपनी मनीग्राम (MoneyGram) को खरीदने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। एंट फाइनेंशियल इस सौदे के लिए 88 करोड़ डॉलर की कीमत चुकाएगी। इस सौदे के साथ कंपनी अपने कारोबार का विस्‍तार अमेरिका में करेगी। भारत और थाईलैंड में कंपनी पहले ही अपने पैर जमा चुकी है।

एंट फाइनेंशियल सर्विस ग्रुप के सीईओ एरिक जिंग ने एक बयान में कहा कि,

दुनियाभर के यूजर्स को समावेशी वित्‍तीय सेवा उपलब्‍ध कराने के हमारे मिशन में मनीग्राम का अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • एंट फाइनेंशियल के पास अलीपे (Alipay) का स्‍वामित्‍व है, जो कि चीन का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म है।
  • इसके अलावा इसके पास Yu’ebao का भी नियंत्रण है, जो देश के सबसे बड़े मनी मार्केट फंड का प्रबंधन करती है।
  • मनीग्राम के मनी ट्रांसफर नेटवर्क में 2.4 अरब बैंक व मोबाइल खाते हैं, जो कि अब एंट फाइनेंशियल के यूजर्स से जुड़ जाएंगे।
  • मनीग्राम का मुख्यालय डलास में ही बना रहेगा और उसका मौजूदा ब्रांड भी बना रहेगा।
  • एंट फाइनेंशियल का भारत में पेटीएम तथा थाइलैंड में एसेंड मनी के साथ गठजोड़ है।
  • मनीग्राम के सीईओ एलेक्‍स होम्‍स ने कहा कि एंट फाइनेंशियल एक आदर्श पार्टनर है।
  • इस सौदे के पूरा होने के लिए मनीग्राम के शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी अनिवार्य है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा