1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन चीफ जेफ बेजोस ने तोड़ा रिकॉर्ड, लॉस एंजिल्स में 1,171 करोड़ रुपए में खरीदा आलीशन घर

अमेजन चीफ जेफ बेजोस ने तोड़ा रिकॉर्ड, लॉस एंजिल्स में 1,171 करोड़ रुपए में खरीदा आलीशन घर

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 13, 2020 01:01 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 01:40 pm IST

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (1171.5 करोड़ रुपए से अधिक) का आलीशान घर खरीदा है।

Jeff Bezos and Lauren Sanchez, most expensive house, Amazon- India TV Hindi
Jeff Bezos and Lauren Sanchez

सैन फ्रांसिस्को। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस ने लॉस एंजिल्स में 16.5 करोड़ डॉलर (1171.5 करोड़ रुपए से अधिक) का आलीशान घर खरीदा है। यह इस क्षेत्र में संपत्ति का नया रिकॉर्ड है। अमेरिकी अखबार 'वॉलस्ट्रीट जर्नल' की खबर के मुताबिक, बेजोस ने इस आलीशन घर (वार्नर एस्टेट) को मीडिया कारोबारी डेविड गेफेन से खरीदा है। इसमें कहा गया कि यह लॉस एंजिल्स में किसी रिहायशी संपत्ति का अब तक का सबसे महंगा सौदा है। 

इससे पहले मीडिया एग्जीक्यूटिव लाशन मर्डोक ने 2019 में चार्टवेल नाम की प्रॉपर्टी 15 करोड़ डॉलर (1,065 करोड़ रुपए) में खरीदी थी। खबर में कहा गया है कि वर्नर एस्टेट नाम का यह बंगला बेवर्ली हिल्स में नौ एकड़ में फैला है। वार्नर ब्रदर्स के पूर्व अध्यक्ष जैक वार्नर ने इस घर को 1930 में बनवाया था। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस की संपत्ति 110 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई है। उन्हें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति माना जाता है।

Amazon CEO, Jeff Bezos, Jeff Bezos new mansion
Amazon CEO Jeff Bezos new mansion 

83 साल पहले बना था वार्नर एस्टेट

वार्नर एस्टेट को बेचने वाले गेफेन ने इसे 1990 में 4.75 करोड़ डॉलर में खरीदा था। इसे वार्नर स्टूडियो ने 1937 में बनाया था। यह 9.4 एकड़ में फैला है, इसमें कई गार्डन और गेस्ट हाउस हैं। एक स्विमिंग पूल, टेनिस कोर्ट, गैस पंप और गोल्फ कोर्स समेत कई तरह की आलीशान सुविधाएं हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि बेजोस वार्नर एस्टेट को अपना मेन रेजिडेंस बनाएंगे या नहीं।

बेजोस ने पिछले साल भी 554 करोड़ रुपए का घर खरीदा था

13,200 करोड़ डॉलर (9.37 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ वाले बेजोस ने पूर्व पत्नी मैकेंजी से पिछले साल तलाक ले लिया था। बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज एक साल से नया घर तलाश रहे थे। उन्होंने पिछले साल न्यूयॉर्क में भी 554 करोड़ रुपए में 12 बेडरूम का घर खरीदा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा