1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Great Indian Sale: अमेजन पर शुरू हुई SALE, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 9000 रुपए तक का डिस्काउंट

Great Indian Sale: अमेजन पर शुरू हुई SALE, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 9000 रुपए तक का डिस्काउंट

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Jan 20, 2017 11:45 am IST,  Updated : Jan 20, 2017 11:45 am IST

अमेजन इंडिया पर Great Indian Sale की शुरुआत हो चुकी है। 20-22 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Great Indian Sale: अमेजन पर शुरू हुई SALE, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 9000 रुपए तक का डिस्काउंट- India TV Hindi
Great Indian Sale: अमेजन पर शुरू हुई SALE, स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 9000 रुपए तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन सेल (Great Indian Sale) की शुरुआत हो चुकी है। 20 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपए तक का और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल की खासियत है कि जो लोग फ्लैश सेल में फोन नहीं खरीद पाते उनके लिए अच्छा मौका होगा।

कब कौन से प्रोडक्ट्स पर लगी है सेल

  • जैसा सभी जानते हैं कि अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए सेल पहले ही शुरु कर दी जाती है। ऐसे में अमेजन प्राइम यूजर्स के लिए रेडमी 3एस प्राइम की सेल ओपन है। इस फोन की कीमत 8,998 रुपये है। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक उपलब्ध है।
  •  इसके साथ ही यूजर्स एप्पल आईफोन 5एस को महज 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन की वास्तविक कीमत 25,000 रुपये है। इस फोन पर 9,001 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • वनप्लस 2 स्मार्टफोन 3000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की वास्तविक कीमत 22,999 रुपये है।
  • वहीं, मोटो जी प्ले 4जेनरेशन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफ के बाद इस फोन को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 8,999 रुपये है। साथ ही इस पर 6,390 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
  • मोटोरोला के ही मोटो जेड प्ले की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन पर 8,550 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। –
  • गेम खेलने के लिए Xbox One console को दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

तस्‍वीरों में देखिए सोने से जुड़े कुछ खास फैक्‍ट्स

Cheque numbers

Gold2   IndiaTV Paisa

Gold-1 (1)   IndiaTV Paisa

gold3 (1)   IndiaTV Paisa

gold5   IndiaTV Paisa

gold4   IndiaTV Paisa

ये शर्तें है लागू

  • अमेजन ने एक शर्त भी रखी है, जिसके मुताबिक इस सेल का हिस्सा बनने के लिए आपको अमेजन प्राइम मेंबर होना जरूरी है।
  • वर्तमान में अमेजन प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए 499 रुपए में दी जा रही है, वहीं अनुमान है कि एक साल के बाद इसकी कीमत 999 रुपए की जा सकती है।
  • अमेजन प्राइम मेंबर्स को फ्री शिपिंग, फास्ट डिलिवरी के साथ प्राइम वीडियो चैनल देखने जैसी सुविधाएं दी जाती हैं।

यह भी पढ़ें : भारत में 32 और 64 जीबी वैरिएंट के साथ लॉन्‍च हुआ Moto M, कीमत 15,999 से शुरू 

लकी ग्राहकों को मिलेगा कार जीतने का मौका 

  • सेल के तहत कंपनी एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारकों को वेबसाइट पर 10 फीसदी और अमेजन ऐप पर 15 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है।
  • कंपनी 10 लकी ग्राहकों को रेनो क्विड कार जीतने का मौका दे रही है, साथ ही 10 अन्य ग्राहकों को यूरोप की ट्रिप कराई जाएगी।

तस्‍वीरों में देखिए 9,000 रुपए से कम कीमत और दमदार बैटरी वाले 4जी स्‍मार्टफोन्‍स

Smartphones With 3000 battery under Rs 9000

videocon_krypton3IndiaTV Paisa

Intex-AquaIndiaTV Paisa

Intex-Aqua-Ace-MiniIndiaTV Paisa

Lyf-Water-7 IndiaTV Paisa

Yu-Yureka-SIndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा