1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 29 July, 2026 Stock Market Updates: जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी

29 July, 2026 Stock Market Updates: जोरदार उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, IT स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 29, 2026 09:33 am IST,  Updated : Jul 29, 2026 09:33 am IST

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

sensex, nifty 50, infosys, powergrid, share market news- India TV Hindi
तेज उछाल के साथ खुला शेयर बाजार Image Source : PTI

Stock Market Today 29 July, 2026: बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 657.85 अंकों की शानदार तेजी के साथ 77,423.77 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 191.30 अंकों (0.80%) की लंबी छलांग के साथ 24,176.65 अंकों पर खुला। आज एक बार आईटी कंपनियों के शेयरों में छप्परफाड़ तेजी देखने को मिल रही है। बताते चलें कि इस हफ्ते शेयर बाजार ने सोमवार को भी शानदार कारोबार किया था। हालांकि, मंगलवार को बाजार ने सपाट कारोबार किया था।

इन्फोसिस के शेयरों ने आज भी की ताबड़तोड़ शुरुआत

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 8 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आईटी सेक्टर के बाकी शेयरों में भी तेजी

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एलएंडटी के शेयर 3.16 प्रतिशत, टीसीएस 2.30 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.74 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.68 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.48 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.99 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.89 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.70 प्रतिशत, एटरनल 0.65 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.49 प्रतिशत, एसबीआई 0.48 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.43 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.26 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.26 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.25 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.22 प्रतिशत, बीईएल 0.21 प्रतिशत, सन फार्मा 0.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.11 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

मारुति, इंडिगो के शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.46 प्रतिशत, इंडिगो 0.23 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.18 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.07 प्रतिशत, ट्रेंट 0.05 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड शुरू किया।

ये भी पढ़ें

5% तक महंगी होंगी तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें, हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़ाएगा कीमतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा