1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेजन ने किया मालामाल, एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार करने वालों की संख्या में छह गुना वृद्धि

अमेजन ने किया मालामाल, एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार करने वालों की संख्या में छह गुना वृद्धि

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 12, 2021 09:29 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 09:29 am IST

इवेंट के दौरान अमेजन पर करीब 8.5 लाख विक्रेताओं में से 84,000 से ज्यादा विक्रेताओं को ग्राहकों से एकल ऑर्डर मिले।

अमेजन ने किया मालामाल,...- India TV Hindi
अमेजन ने किया मालामाल, एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार करने वालों की संख्या में छह गुना वृद्धि Image Source : CNET

नयी दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि उसके तीन दिन के 'स्मॉल बिजनेस डेज' इवेंट के दौरान एक करोड़ से ज्यादा का व्यापार करने वाले विक्रेताओं की संख्या में छह गुना की वृद्धि दर्ज की गयी। इवेंट के दौरान अमेजन पर करीब 8.5 लाख विक्रेताओं में से 84,000 से ज्यादा विक्रेताओं को ग्राहकों से एकल ऑर्डर मिले। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

आमेजन ने एक बयान में कहा, "तीन दिन के इस इवेंट के दौरान 84,000 से अधिक विक्रेताओं को एक ऑर्डर मिला। ऑर्डर प्राप्त करने वाले इन विक्रेताओं में से 68% गैर-महानगर शहरों जैसे कोडागु (कर्नाटक), धौलपुर (राजस्थान), एटा (उत्तर प्रदेश), गिरिडीह (झारखंड), ऊना (हिमाचल प्रदेश) और तिनसुकिया (असम) से थे। 

7,500 विक्रेताओं ने एक दिन में अपनी सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की जो दिसंबर 2020 में आयोजित पिछले एसबीडी की तुलना में 2.8 गुना से अधिक की वृद्धि है।" पिछले साल दिसंबर में एसबीडी के दौरान आमेजन इंडिया पर सात लाख विक्रेताओं और 55,000 छोटे और मध्यम व्यापार कंपनियों को ऑर्डर मिला था।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा