1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने लॉकडाउन पर जताई आपत्ति! ट्वीट कर नेताओं के लिए कह दी बड़ी बात

अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने लॉकडाउन पर जताई आपत्ति! ट्वीट कर नेताओं के लिए कह दी बड़ी बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 03:15 pm IST

उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी पर भी लॉकडाउन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब नेता लाखों की भीड़ के साथ रैलियां कर सकते हैं तो व्यापार क्यों नहीं किया जा सकता।

anil ambani son anmol ambani tweet about lockdown politicians अनिल अंबानी के बेटे ने लॉकडाउन से जताई- India TV Hindi
अनिल अंबानी के बेटे ने लॉकडाउन से जताई आपत्ति! ट्वीट कर नेताओं के लिए कह दी बड़ी बात Image Source : PTI

मुंबई. देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को देखते हुए कई शहरों में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। महाराष्ट्र के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है और कई शहरों में वीक एंड लॉकडाउन का एलान किया गया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में भी आज से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी तरह मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी ने भी लॉकडाउन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जब नेता लाखों की भीड़ के साथ रैलियां कर सकते हैं तो व्यापार क्यों नहीं किया जा सकता।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "प्रोफेशनल एक्टर अपनी फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्रिकेटर्स देर रात तक अपने खेल खेल सकते हैं। प्रोफेशनल सियासी नेता भीड़ के साथ रैलियां कर सकते हैं। लेकिन आपका बिजनेस या फिर काम जरूरी नहीं है। जरूरी क्या है? हर व्यक्ति को उसका कार्य जरूरी है।"

दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 3,548 नये मामले सामने आये जबकि 15 और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 11,096 पर पहुंच गयी।

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू का आदेश 30 अप्रैल तक प्रभाव में रहेगा। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही लोगों के संक्रमित होने की दर भी बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गयी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा