1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन से आयातित चीनी मिट्टी के सामान पर लगेगा डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू विनिर्माताओं को बचाने की कोशिश

चीन से आयातित चीनी मिट्टी के सामान पर लगेगा डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू विनिर्माताओं को बचाने की कोशिश

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 11, 2017 07:25 pm IST,  Updated : May 11, 2017 07:25 pm IST

घरेलू बाजार को सस्ते आयात से बचाने के प्रयास के तहत चीन से आयात किए जाने वाले चीनी मिट्टी के टेबल और रसोईघर के सामान डंपिंग रोधी शुल्क लग सकता है।

चीन से आयातित चीनी मिट्टी के सामान पर लगेगा डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू विनिर्माताओं को बचाने की कोशिश- India TV Hindi
चीन से आयातित चीनी मिट्टी के सामान पर लगेगा डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू विनिर्माताओं को बचाने की कोशिश

डीजीएडी ने अपनी अधिसूचना में कहा है कि चीन से चीनी मिट्टी की टेबल और रसोईघर के सामान की औने पौने दाम पर भारतीय बाजार में झोंकने से घरेलू उद्योग को बड़ा नुकसान पहुंचा है, इन सामानों में चाकू एवं शौचालय में काम आने वाला सामान शामिल नहीं हैं। उसने कहा, निदेशालय ने यह जरूरी समझा और इन सामानों के आयात पर अंतरिम तौर पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करता है।

ऑल इंडिया पॉटरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और इंडियन सेरामिक सोसायटी ने मामले में डंपिंग रोधी जांच की मांग करते हुए आवेदन दिया था। चीन से इस तरह के उत्पादों का कुल आयात 2012-13 के 5,519 टन से बढ़कर 2015-16 में 10,160 टन हो गया। डीजीएडी ऐसे मामलों में शुल्क लगाने की सिफारिश करता है जबकि वित्त मंत्रालय उसे लागू करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा