1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन से आने वाले चीनी मिट्टी के सामान पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू उद्योग को हो रहा है नुकसान

चीन से आने वाले चीनी मिट्टी के सामान पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू उद्योग को हो रहा है नुकसान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 11, 2017 08:45 pm IST,  Updated : May 11, 2017 08:45 pm IST

चीन से आयात किए जाने वाले चीनी मिट्टी के टेबल और रसोईघर के सामान पर 1.04 डॉलर प्रति किलोग्राम की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लग सकता है।

चीन से आने वाले चीनी मिट्टी के सामान पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू उद्योग को हो रहा है नुकसान- India TV Hindi
चीन से आने वाले चीनी मिट्टी के सामान पर लग सकता है डंपिंग रोधी शुल्क, घरेलू उद्योग को हो रहा है नुकसान

नई दिल्‍ली। घरेलू बाजार को सस्ते आयात से बचाने के प्रयास के तहत चीन से आयात किए जाने वाले चीनी मिट्टी के टेबल और रसोईघर के सामान पर 1.04 डॉलर प्रति किलोग्राम की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लग सकता है।

डीजीएडी ऐसे मामलों में शुल्क लगाने की सिफारिश करता है, जबकि वित्त मंत्रालय उसे लागू करता है। भारत में बड़ा मध्यम वर्ग है। ऐसे में यह वैश्विक उत्पादों के लिए काफी आकर्षक बाजार है। यही वजह है कि कई उत्पादों को भारतीय बाजार में औने-पौने दाम पर झोंक दिया जाता है, जिसका घरेलू विनिर्माताओं पर प्रतिकूल असर पड़ता है। विश्व व्यापार संगठन के ढांचे के तहत विदेशों से बड़े पैमाने पर लागत से भी कम दाम पर सामान का आयात होने की स्थिति में इस तरह की कारवाई की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा