1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Apple का दिवाली गिफ्ट, iPhone 6s और 6s Plus पर 34,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

Apple का दिवाली गिफ्ट, iPhone 6s और 6s Plus पर 34,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Nov 09, 2015 02:44 pm IST,  Updated : Nov 10, 2015 10:19 am IST

आईफोन के दिवानों को Apple ने दिवाली उपहार दिया है। एप्‍पल ने पहली बार अपने नए आईफोन मॉडल्‍स पर भारी डिस्‍काउंट देने के साथ ही वापस खरीदने की घोषणा की है।

Apple का दिवाली गिफ्ट, iPhone 6s और 6s Plus पर 34,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट- India TV Hindi
Apple का दिवाली गिफ्ट, iPhone 6s और 6s Plus पर 34,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट

नई दिल्‍ली। आईफोन चाहने वाले लोगों को Apple  ने इस बार बढि़या दिवाली उपहार दिया है। एप्‍पल ने पहली बार अपने नए आईफोन मॉडल्‍स पर भारी डिस्‍काउंट देने के साथ ही वापस खरीदने का फैसला किया है। एप्‍पल ने एक माह पहले ही अपने यह मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्‍च किए थे और यह पहली बार हो रहा है कि कंपनी अपने नए मॉडल्‍स पर भारी डिस्‍काउंट दे रही है।

अमेरिका की स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्‍पल ने आईफोन 6s और 6sPlus पर बायबैक ऑफर पेश किया है, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को 34,000 रुपए तक का डिस्‍काउंट हासिल हो सकता है। कंपनी ऐसा अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कर रही है। एप्‍पल का लक्ष्‍य तीसरी तिमाही में अपनी बिक्री को पिछले साल की समान तिमाही से ज्‍यादा करने का है।

Apple products

Apple-iOS-Mac-Tim-Cook-uselIndiaTV Paisa

iphone6s-6s-plusIndiaTV Paisa

mini4FBIndiaTV Paisa

Apple-WatchIndiaTV Paisa

इस नई स्‍कीम के तहत एप्‍पल और उसके डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स पुराने मॉडल्‍स को वापस खरीदेंगे इसलिए यह सारी प्रक्रिया वास्‍तविक होगी। इस पूरी प्रक्रिया को सरल व आसान बनाने के लिए एप्‍पल ने एक अलग से वेबसाइट बनाई है, जहां रिटेलर्स को नए खरीदे गए आईफोन के बदले जमा किए गए पुराने हैंडसेट की जानकारी अपलोड करनी होगी।

iPhone 6s और 6s Plus 16 अक्‍टूबर को भारत में लॉन्‍च किए गए थे और इनकी कीमत 62,000 से 92,000 रुपए की बीच है। यह कीमत फोन की मेमोरी और मॉडल के आधार पर तय है। हालांकि, पिछले साल लॉन्‍च हुए आईफोन 6 और 6Plus की तुलना में iPhone 6s और 6sPlus की बिक्री 15-20 फीसदी कम है। 6 और 6Plus की कीमत मौजूदा नए मॉडल से 8500-9000 रुपए कम थी। पिछले माह एप्‍पल प्रबंधन ने स्‍वयं यह स्‍वीकार किया था कि भारत में iPhone 6s और 6s Plus की अधिक कीमत से उनकी बिक्री पर असर पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा