1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अटल पेंशन योजना के सदस्‍य ऑनलाइन प्राप्‍त कर सकते हैं सूचना, 45 लाख से अधिक लोगों को होगा फायदा

अटल पेंशन योजना के सदस्‍य ऑनलाइन प्राप्‍त कर सकते हैं सूचना, 45 लाख से अधिक लोगों को होगा फायदा

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 25, 2017 08:55 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 09:13 pm IST

सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के 45 लाख से अधिक अंशधारक लेन-देन का ब्योरा ऑनलाइन देख सकते हैं।

अटल पेंशन योजना के सदस्‍य ऑनलाइन प्राप्‍त कर सकते हैं सूचना, 45 लाख से अधिक लोगों को होगा फायदा- India TV Hindi
अटल पेंशन योजना के सदस्‍य ऑनलाइन प्राप्‍त कर सकते हैं सूचना, 45 लाख से अधिक लोगों को होगा फायदा

नई दिल्‍ली। सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के 45 लाख से अधिक अंशधारक लेन-देन का ब्योरा ऑनलाइन देख सकते हैं।

वित्त मंत्रालय ने आज एपीवाई अंशधारकों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और सेवा गुणवत्ता में सुधार के मकसद से सुविधा शुरू की है।

मंत्रालय ने इस बारे में ब्योरा देते हुए कहा कि एपीवाई-पीआरएएन (स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या) का ब्योरा तथा बचत खाता संख्या उपलब्ध कराकर अंशधारक अपने खाते का ब्योरा देख सकते हैं।

अगर अंशधारकों के पास एपीवाई-पीआरएएन तुरंत उपलब्ध नहीं है तो वे जन्म तिथि और बचत खाता का ब्योरा देकर इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, इस ऑनलाइन सुविधा से अंशधारक लेन-देन, पेंशन राशि और शुरुआत की तारीख, नामित व्यक्ति तथा संबद्ध बैंक का नाम समेत एपीवाई से संबद्ध पूरा ब्योरा देख सकेंगे।

एपीवाई योजना मई 2015 में शुरू हुई थी। मंत्रालय के अनुसार योजना से 45 लाख अंशधारक जुड़े हैं और हर दिन 10,000 से 15,000 लोग इससे जुड़ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा