1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राजस्‍थ्‍ाान के एक ATM से होने लगी नोटों की बारिश, 100 रुपए की जगह निकले 2000 के नोट

राजस्‍थ्‍ाान के एक ATM से होने लगी नोटों की बारिश, 100 रुपए की जगह निकले 2000 के नोट

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jan 18, 2017 04:35 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 04:35 pm IST

यह वाकया राजस्‍थान के टोंक का है जब एक व्‍यक्ति ने ATM से 3,500 रुपए विड्रॉ करना चाहा और बदले में उसे 70,000 रुपए मिले।

राजस्‍थ्‍ाान के एक ATM से होने लगी नोटों की बारिश, 100 रुपए की जगह निकले 2000 के नोट- India TV Hindi
राजस्‍थ्‍ाान के एक ATM से होने लगी नोटों की बारिश, 100 रुपए की जगह निकले 2000 के नोट

जयपुर। नोटबंदी की घोषणा के बाद ATM के बाहर जहां लाइन लगा करती थी वहीं अब नोटों की बारिश होती नजर आ रही है। हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया राजस्‍थान के टोंक का है जब एक व्‍यक्ति ने ATM से 3,500 रुपए विड्रॉ करना चाहा और बदले में उसे 70,000 रुपए मिले। दरअसल, ATM से 100 की जगह 2,000 रुपए के नोट निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें : EPFO ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब 28 फरवरी तक दे सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र

कई लोगों ने उठाया फायदा

  • टोंक में रहने वाले जितेश दिवाकर ही नहीं, लाइन में खड़े हुए दूसरे लोग भी ATM से हो रही पैसों की इस बारिश से अमीर बन गए।
  • यह घटना मंगलवार शाम की है।
  • लोगों ने आनन-फानन में ATM से पैसे निकाले और हजारों रुपए लेकर वहां से चलते बने।

तस्‍वीरों में देखिए ATM कार्ड पर लिखे नंबरों का क्‍या होता है मतलब

ATM card number

atm1       IndiaTV Paisa

2 (101)IndiaTV Paisa

3 (101)IndiaTV Paisa

4 (101)IndiaTV Paisa

ऐसे निकले ATM से 3,500 की जगह 70,000 रुपए

  • टोंक के जितेश दिवाकर ने बताया कि उन्होंने ATM से पैसे निकालने के लिए अमाउंट के ऑप्‍शन में 3500 रुपए डाला लेकिन जब पैसे निकले तो वह 70,000 रुपए थे।
  • बाकी लोग पैसे निकालकर अपने घरों को चले गए लेकिन जितेश ने बैंक ऑफ बड़ौदा को इसकी सूचना दी।
  • मशीन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ज्यादा पैसे निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें : शाओमी के अब तक के सबसे पावरफुल स्‍मार्टफोन Mi 6 के होंगे तीन वैरिएंट, जानिए स्‍पेसिफिकेशंस और कीमतें

सूचना मिलने पर बैंक अधिकारियों ने बंद करवाया ATM

  • सूचना मिलते ही बैंक अधिकारियों ने ATM बंद करा दिया।
  • अधिकारियों ने बताया कि ATM से करीब 6.76 लाख रुपए निकाले गए हैं। ये पैसे 10 लोगों ने निकाले।
  • उन्होंने बताया कि ATM से 100 की जगह 2000 के नोट निकल रहे थे इस वजह से यह समस्या आई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा