1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लाइसेंस रद्द होने की खबर पर एक्सिस बैंक ने दी सफाई, कहा झूठी है खबर

लाइसेंस रद्द होने की खबर पर एक्सिस बैंक ने दी सफाई, कहा झूठी है खबर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Dec 12, 2016 04:21 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 06:34 pm IST

एक्सिस बैंक ने स्‍पष्‍ट किया है कि उसके बैंकिंग लाइसेंस को कोई खतरा नहीं है और RBI के नियमों के मुताबिक इसकी प्रणाली काफी मजबूत है इस पर नियंत्रण भी है।

लाइसेंस रद्द होने की खबर पर एक्सिस बैंक ने दी सफाई, कहा झूठी है खबर- India TV Hindi
लाइसेंस रद्द होने की खबर पर एक्सिस बैंक ने दी सफाई, कहा झूठी है खबर

नई दिल्‍ली। एक्सिस बैंक ने स्‍पष्‍ट किया है कि उसके बैंकिंग लाइसेंस को कोई खतरा नहीं है। बैंक का कहना है कि RBI के नियमों के मुताबिक इसकी प्रणाली काफी मजबूत है इस पर नियंत्रण भी है। निजी क्षेत्र के देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक ने कहा कि 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के विनिमय के सरकारी आदेश का लागू करने में बैंक की जिन शाखाओं ने नियम तोड़े, वहां के 19 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : काले धन पर एक्‍शन में सरकार, देश भर की 500 बैंक शाखाओं में कराया स्टिंग ऑपरेशन!

इंदौर के अखबार ‘दोपहर’ ने छापी थी लाइसेंस रद्द होने की संभावना वाली खबर

  • बैंक ने सोमवार को यह स्‍पष्‍टीकरण इसलिए दिया क्‍योंकि इंदौर से छपने वाले अखबार ‘दोपहर’ ने संभावना जताई थी कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बैंक का लाइसेंस रद्द किए जाने की संभावना है।
  • यह रिपोर्ट शनिवार को छपी थी। एक्सिस बैंक ने इस खबर को ‘झूठा और गुमराह करने वाला’ बताया है।

ये थी खबर

यह भी पढ़ें : कालेधन को सफेद करने में लगे लोगों को नहीं बख्‍शेगी सरकार, प्रवर्तन एजेंसियों की है सब पर नजर 

स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी गई सूचना में एक्सिस बैंक ने कहा है

हमारा मानना है कि कथित खबर आम जनता को भ्रमित करने वाला, कर्मचारियों के मनोबल को गिराने वाला और बैंक की साख पर बट्टा लगाने वाला है।

सोमवार को एक्सिस बैंक के शेयर 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 444.80 रुपए पर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (NSE)पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा