1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल और डीजल के दाम उड़ा देंगे होश, आज इतना महंगा हो गया तेल

पेट्रोल और डीजल के दाम उड़ा देंगे होश, आज इतना महंगा हो गया तेल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 11, 2021 08:02 am IST,  Updated : Jun 11, 2021 08:02 am IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी कर दी है।

पेट्रोल और डीजल के दाम...- India TV Hindi
पेट्रोल और डीजल के दाम उड़ा देंगे होश, आज इतना महंगा हो गया तेल 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ताबड़तोड़ वृद्धि का सिलसिला बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोत्तरी कर दी है। भारतीय बाजार में आज पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। तेल कीमतों में हुए बदलावों के बाद शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 95.85 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं डीजल का रेट 86.75 रुपये प्रति लीटर हो गया।

दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों की बात करें तो आज कोलकाता में पेट्रोल 95.80 रुपये और डीजल 89.60 रुपये का हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 101.04 रुपये और डीजल 94.15 रुपये हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल 97.19 रुपये और डीजल 91.42 रुपये पहुंच गया है। 

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

पढें-  SBI में सिर्फ आधार की मदद से घर बैठे खोलें अकाउंट, ये रहा पूरा प्रोसेस

इसके अलावा भोपाल में पेट्रोल 104.01 रुपये और डीजल 95.35 रुपये प्रति लीटर रहा। रांची में पेट्रोल 92.08 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर रहा। बेंगलुरु में पेट्रोल 99.05 रुपये और डीजल 91.97 रुपये प्रति लीटर रहा। पटना में पेट्रोल 97.95 रुपये और डीजल 92.05 रुपये प्रति लीटर रहा। चंडीगढ़ में पेट्रोल 92.19 रुपये और डीजल 86.40 रुपये प्रति लीटर रहा। लखनऊ में पेट्रोल 93.09 रुपये और डीजल 87.15 रुपये प्रति लीटर रहा।

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा