1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बैंक आफ बड़ौदा दूसरी तिमाही में 6,000 करोड़ रुपये मूल्य का एनबीएफसी कर्ज खरीदेगा

बैंक आफ बड़ौदा दूसरी तिमाही में 6,000 करोड़ रुपये मूल्य का एनबीएफसी कर्ज खरीदेगा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 27, 2019 10:41 am IST,  Updated : Aug 27, 2019 10:41 am IST

सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक आफ बड़ौदा नकदी की समस्या से जूझ रही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) से मौजूदा तिमाही में करीब 6,000 करोड़ रुपये पूल किए हुए रिण खरीदने पर विचार कर रहा है। बैंक जून में समाप्त तिमाही में कई एबीएफसी से कुल मिला कर 3,500 करोड़ रुपये कर्ज को प्रतिभूतियों के रूप में खरीद चुका है।

Bank of Baroda- India TV Hindi
Bank of Baroda

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक आफ बड़ौदा नकदी की समस्या से जूझ रही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) से मौजूदा तिमाही में करीब 6,000 करोड़ रुपये पूल किए हुए रिण खरीदने पर विचार कर रहा है। बैंक जून में समाप्त तिमाही में कई एबीएफसी से कुल मिला कर 3,500 करोड़ रुपये कर्ज को प्रतिभूतियों के रूप में खरीद चुका है। वहीं मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में बीओबी ने करीब 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति एनबीएफसी/आवास वित कंपनियों से खरीदी थी। 

बीओबी की कार्यकारी निदेशक पापिया सेन गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'हम इस तिमाही करीब 6,000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति खरीदने की उम्मीद कर रहे हैं।' बैंक इस बारे में एनबीएफसी /पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया बुल्स कंज्यूमर फाइनेंस, आईआईएफएफएल समेत आवास वित्त कंपनियों एवं अन्य के साथ बातचीत कर रहा है। 

उल्लेखनीय है कि सरकार ने बजट में कहा था कि वह उच्च रेटिंग वाली एनबीएफसी संपत्ति खरीदने पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को होने वाले 10 प्रतिशत तक पहले नुकसान की गारंटी देगी। यह सुविधा छह महीने की अवधि में खरीदी गयी संपत्ति के लिये दी गयी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा