1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी ब्‍याज दरों में की कटौती, बचत खातों पर अब मिलेगा 0.50% कम ब्‍याज

SBI के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी ब्‍याज दरों में की कटौती, बचत खातों पर अब मिलेगा 0.50% कम ब्‍याज

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 05, 2017 11:32 am IST,  Updated : Aug 05, 2017 11:47 am IST

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भी 50 लाख रुपए तक की जमा पर ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.50 प्रतिशत कर दी है।

SBI के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी ब्‍याज दरों में की कटौती, बचत खातों पर अब मिलेगा 0.50% कम ब्‍याज- India TV Hindi
SBI के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी ब्‍याज दरों में की कटौती, बचत खातों पर अब मिलेगा 0.50% कम ब्‍याज

नई दिल्‍ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा बचत खाते पर ब्याज दर घटाने के कुछ दिन बाद ही एक अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भी 50 लाख रुपए तक की जमा पर ब्याज दर आधा प्रतिशत घटाकर 3.50 प्रतिशत कर दी है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि 5 अगस्त से दो स्तरीय बचत बैंक ब्याज दरें लागू करने का फैसला किया गया है। 5 अगस्‍त से बैंक में बचत खाता रखने वाले ग्राहकों को 50 लाख रुपए तक की जमा पर सालाना चार के बजाये 3.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। हालांकि, 50 लाख रुपए से अधिक की जमा पर ग्राहकों को चार प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा।

इससे पहले एसबीआई ने 31 जुलाई को बचत खातों में एक करोड़ रुपए तक की जमा पर ब्याज दर चार से घटाकर 3.50 प्रतिशत की थी। हालांकि एसबीआई बचत खातों में एक करोड़ रुपए या इससे अधिक की जमा पर 4 प्रतिशत ब्‍याज का ही भुगतान करेगी। जल्‍द ही अन्‍य बैंक भी ब्‍याज दर में कटौती की घोषणा करेंगे। हालांकि प्राइवेट सेक्‍टर बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने बचत खातों पर ब्‍याज दर में किसी भी प्रकार की कटौती से इनकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा