1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मूडीज ने भारतीय बैंकों का परिदृश्य नकारात्मक किया, शेयरों में भारी गिरावट

मूडीज ने भारतीय बैंकों का परिदृश्य नकारात्मक किया, शेयरों में भारी गिरावट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 03, 2020 01:21 pm IST,  Updated : Apr 03, 2020 01:21 pm IST

मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को भारतीय बैंकों के परिदृश्य को स्थिर से बदलकर नकारात्मक कर दिया, जिसके बाद बैंकिंग शेयर 15 प्रतिशत तक गिर गए। 

Bank shares, Moody's, Indian banks- India TV Hindi
Bank shares tank after Moody's changes outlook on Indian banks to negative 

नयी दिल्ली। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने शुक्रवार को भारतीय बैंकों के परिदृश्य को स्थिर से बदलकर नकारात्मक कर दिया, जिसके बाद बैंकिंग शेयर 15 प्रतिशत तक गिर गए। आरबीएल बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 14.99 फीसदी की गिरावट हुई। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक में 7.77 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 7.33 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 6.56 फीसदी, एसबीआई में 4.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा सिटी यूनियन बैंक 4.21 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.86 प्रतिशत और फेडरल बैंक 3.26 प्रतिशत टूटा। बीएसई बैंक सूचकांक 3.74 फीसदी की गिरावट के साथ 20,098.85 पर था। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने गुरुवार को भारतीय बैंकिंग प्रणाली के लिए परिदृश्य को स्थिर से नकारात्मक में बदल दिया। मूडीज का अनुमान है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक गतिविधियों में कमी आने से बैंकों की परिसंपत्तियों की गुणवत्ता में गिरावट आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा