1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Airtel ने लॉन्च किया अनलिमिटेड Voice कॉलिंग प्लान, एक्टिवेट करने के लिए फोलों करें ये 5 STEP

Airtel ने लॉन्च किया अनलिमिटेड Voice कॉलिंग प्लान, एक्टिवेट करने के लिए फोलों करें ये 5 STEP

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Nov 26, 2016 02:47 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 02:52 pm IST

Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए नया अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग प्लान लॉन्च किया है। इसके लिए ग्राहक को सिर्फ 148 रुपए का एक रिचार्ज करना होगा।

Airtel ने लॉन्च किया अनलिमिटेड Voice कॉलिंग प्लान, एक्टिवेट करने के लिए फोलों करें ये 5 STEP- India TV Hindi
Airtel ने लॉन्च किया अनलिमिटेड Voice कॉलिंग प्लान, एक्टिवेट करने के लिए फोलों करें ये 5 STEP

नई दिल्ली। Reliance Jio को टक्कर देने के लिए टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए रोजना नए प्लान की घोषणा कर रही है। इसके तहत देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए नया अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग प्लान लॉन्च किया है। इसके लिए ग्राहक को सिर्फ 148 रुपए का एक रिचार्ज करना होगा। जिसके बाद वो अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का आनंद उठा सकते है। नीचे दिए गए स्टेप को फोलो कर प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं।

ये हैं पूरा प्रोसेस

STEP-1

सबसे पहले Airtel यूजर्स के अकाउंट में 148 रुपए या उससे ज्यादा का बैलेंस होना चाहिए। क्योंकि इस प्लान को यूजर मैसेज के जरिए लेना होगा, जिसका डिटेक्शन बैलेंस से होगा।

STEP-2

इस ऑफर को एक्टिव करने के लिए Airtel यूजर्स को अपने नंबर से *121*1# डायल करना होगा। इसके बाद फोन स्क्रीन पर एक सर्विस मैसेज आएगा।

STEP-3

सर्विस मैसेज का आपको डायल पैड से ‘1’ प्रेस करके जवाब देना होगा। ये कन्फर्मेशन के लिए होता है। यूजर को प्रॉसेस आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर ‘1’ प्रेस करना होगा।

STEP-4

इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपके नंबर पर इस ऑफर को एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इस दौरान आपके बैलेंस से 148 रुपए का डिटेक्शन भी हो जाएगा।

STEP-5

148 रुपए के इस प्लान की खास बात ये है कि ये सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए है। पोस्ट पेड यूजर्स इस प्लान का फायदा नहीं ले सकेंगे। साथ ही, ये प्लान सिर्फ एयरटेल टू एयरटेल कॉलिंग के लिए काम करेगा।

तस्‍वीरों में देखिए एप्‍पल आईफोन 7 

Apple iPhone 7

a1IndiaTV Paisa

a3IndiaTV Paisa

a11IndiaTV Paisa

a5IndiaTV Paisa

a4IndiaTV Paisa

a2IndiaTV Paisa

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा