1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए आपके शहर में मंगलवार को क्या हैं तेल के दाम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए आपके शहर में मंगलवार को क्या हैं तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 10, 2021 08:09 am IST,  Updated : Aug 10, 2021 08:09 am IST

मई में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से चार मई से 42 बार कीमतों में बदलाव हुआ है। इस बीच पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।

Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानिए आपके शहर में मंगलवार को क्या हैं तेल के दाम

पेट्रोल डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को आज एक बार फिर राहत मिली है। मंगलवार 10 अगस्त को लगातार 24 वें दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 17 जुलाई को तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था। इसके बाद से तेल के दाम स्थिर है। मार्च अप्रैल में विधानसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब तेल कंपनियों ने इतने लंबे वक्त तक पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

दिल्ली में मंगलवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज प्रति लीटर पेट्रोल का भाव 107.83 रुपये और डीज़ल का भाव 97.45 रुपये प्रति लीटर पर है। मई में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से यह पहला मौका है जब लगातार इतने लंबे वक्त तक तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि मई में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से चार मई से 42 बार कीमतों में बदलाव हुआ है। इस बीच पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9.08 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

लखनऊ में भोपाल के मुकाबले पेट्रोल 11.28 रुपये सस्ता

देश में विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए जा रहे भारी भरकम टैक्स की वजह से राज्यों के बीच तेल की कीमतों में काफी अंतर देखा जा रहा है। दो पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की बात करें तो दोनों राज्यों की राजधानियों में तेल की कीमतों में भारी अंतर है। लखनऊ में इस समय भोपाल के मुकाबले 11.28 रुपये सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। भोपाल में जहां पेट्रोल 110.20 रुपये में मिल रहा है। वहीं लखनऊ में इसकी कीमत 98.92 रुपये है। इसी प्रकार लखनऊ में जहां डीजल 90.26 रुपये का है वहीं भोपाल में इसकी कीमत 98.67 रुपये तय की गई है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल

विधानसभा चुनावों के बाद जब से तेल की कीमतें बढ़ रही हैं तब से 19 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा चुका है। इनमें राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, कर्नाटक, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, ओड़‍िशा, तम‍िलनाडु, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम, पुड्डुचेरी, दिल्‍ली, पश्चिम बंगाल, उत्‍तर प्रदेश और हरियाणा का नाम शामिल है। 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं डीजल की कीमत भी पिछले दो महीनों में 9.14 रुपये प्रति लीटर बढ़कर राजधानी में 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गई।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

अन्य शहरों में तेल के दाम

अन्य शहरों में कीमतों की बात करें तो मुंबई में आज पेट्रोल 107.83 रुपये और डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में आज पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर,चेन्नई में आज पेट्रोल 102.49 रुपये और डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर,बेंगलुरु में आज पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 95.26 रुपये प्रति लीटर,लखनऊ में आज पेट्रोल 98.69 रुपये और डीजल 90.26 रुपये प्रति लीटर,पटना में आज पेट्रोल 104.57 रुपये और डीजल 95.81 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में आज पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.46  रुपये और डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.52 रुपये और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर, रांची में आज पेट्रोल 96.45 रुपये और डीजल 94.84 रुपये प्रति लीटर, पुणे में आज पेट्रोल 107.10 रुपये और डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर है। 

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा