1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BMW के चेन्नई कारखाने से निकली 50,000 वीं कार

BMW के चेन्नई कारखाने से निकली 50,000 वीं कार

 Published : May 12, 2016 04:54 pm IST,  Updated : May 12, 2016 04:54 pm IST

जर्मनी की लक्जरी कर कंपनी BMW के चेन्नई कारखाने से 50,000 वीं कार बनकर बाहर आई है। कंपनी ने यहां स्थानीयकरण तत्व को बढ़ाकर 50 फीसदी तक कर दिया है।

BMW ने भारत में हासिल किया नया मुकाम, चेन्नई कारखाने से निकली कंपनी की 50,000 वीं कार- India TV Hindi
BMW ने भारत में हासिल किया नया मुकाम, चेन्नई कारखाने से निकली कंपनी की 50,000 वीं कार

चेन्नई। जर्मनी की लक्जरी कर कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी के चेन्नई स्थित मैन्‍युफैक्‍चरिंग कारखाने से 50,000 वीं कार बनकर बाहर आई है। कंपनी ने यहां लोकल प्रोडक्‍ट का रेशियो भी बढ़ाकर 50 फीसदी तक कर दिया है।

BMW संयंत्र चेन्नई के प्रबंध निदेशक जोचेन स्टालकैंप ने कहा, हम चेन्नई में स्थानीय स्तर पर बनी 50,000 वीं कार को बाहर लाकर गर्व का अनुभव हो रहा है। चेन्‍नई कारखाने में बनने वाली प्रत्येक BMW कार मेक इन इंडिया है। यह दुनिया में कहीं भी BMW कार के अंतरराष्ट्रीय स्तर के समान है। कंपनी ने कहा कि उसने भारत में स्थानीय स्तर पर बनी 7 सीरीज की 50,000वीं कार बाहर निकाली है। BMW का कारखाना चेन्नई के पास सिंगापेरमलकोइल में महिंद्रा वर्ल्‍ड सिटी में है।

यह भी पढ़ें- जेएलआर-बीएमडब्ल्यू चीन में रिकॉल करेगी कारें, एयरबैग और स्क्रू बोल्ट में खराबी की आशंका

इससे पहले कंपनी ने बुधवार को ही अपनी 320आई सेडान का पेट्रोल संस्करण बाजार में पेश किया था। सेडान श्रेणी की BMW 320आई पेट्रोल से चलने वाली 320आई पे्रस्टीज संस्करण की कीमत 36.9 लाख रुपए है जबकि 320आई लक्जरी लाइन की कीमत 42.7 लाख रुपए है। BMW इंडिया ने एक बयान में बताया कि BMW 320आई को बाजार में पेश करने के बाद BMW थ्री श्रृंखला अब पूरे देश में पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- लैंबोर्गिनी भारत में लॉन्‍च करेगी huracan spyder, जानिए 3.5 करोड़ कीमत वाली कार की खासियतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा