1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 15 दिन पहले पेश हो सकता है बजट, लेकिन वित्तवर्ष अप्रैल से मार्च बना रहेगा

15 दिन पहले पेश हो सकता है बजट, लेकिन वित्तवर्ष अप्रैल से मार्च बना रहेगा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 29, 2017 11:57 am IST,  Updated : Aug 29, 2017 11:57 am IST

वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने ये भी कहा है कि पिछले साल साल बजट जिस समय पेश हुआ था उसके मुकाबले इस साल 15 दिन पहले पेश हो सकता है

15 दिन पहले पेश हो सकता है बजट, लेकिन वित्तवर्ष अप्रैल से मार्च बना रहेगा- India TV Hindi
15 दिन पहले पेश हो सकता है बजट, लेकिन वित्तवर्ष अप्रैल से मार्च बना रहेगा

नई दिल्ली। देश में वित्तवर्ष को बदलने की जो बातें हो रही है उनको लेकर अभी तक किसी तरह का फैसला नहीं हुआ है और अगला वित्तवर्ष 2018-19 भी मार्च से अप्रैल के दौरान बना रहेगा। एनबीटी की खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने ये भी कहा है कि पिछले साल साल बजट जिस समय पेश हुआ था उसके मुकाबले इस साल 15 दिन पहले पेश हो सकता है।

एनबीटी की खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि अगर इस साल वित्तवर्ष में बदलाव किया गया तो इसका मतलब होगा कि बजट अक्टूबर अंत या नवंबर की शुरुआत में पेश होना चाहिए लेकिन मौजूदा हालात में ये संभव नहीं है। इस साल सरकार ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) को भी लागू किया है, नए टैक्स कानून को सेटल होने के लिए थोड़ा समय देने की जरूरत है जिस वजह से अभी वित्तवर्ष में बदलाव करना जल्दबाजी होगा। संसदीय समिति ने वित्तवर्ष को मार्च से अप्रैल की जगह बदलकर जनवरी से दिसंबर किए जाने का सुझाव दिया था।

वित्तमंत्रालय के अधिकारी ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि इस साल बजट पेश होने की प्रकिया पिछल साल के मुकाबले 15 दिन पहले हो सकती है। पिछला बजट पहली फरवरी को पेश हुआ था, ऐसे में इस साल बजट 15-16 जनवरी के करीब पेश हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा