1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, पहली फरवरी को अंतरिम बजट होगा पेश

बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, पहली फरवरी को अंतरिम बजट होगा पेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 09, 2019 01:45 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 01:45 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी के दौरान होगा और पहली फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा

Budget Session to start from January 31 sources says- India TV Hindi
Budget Session to start from January 31 sources says

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन है और आगामी बजट सत्र की तैयारी शुरू हो गई है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी के दौरान होगा और पहली फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। लगातार तीसरे साल बजट पहली फरवरी को पेश होने जा रहा है।

इस बार का बजट पूरे वित्त वर्ष 2019-20 का बजट नहीं होगा बल्कि यह एक अंतरिम बजट होगा और मई में नई सरकार आने के बाद बाकी का बजट दोबारा से पेश किया जाएगा। हालांकि बजट पहली फरवरी को पेश होने जा रहा है और तबतक चुनाव आचार संहिता लागू नहीं होगी, ऐसे में सरकार के पास मध्यम वर्ग को खुश करने के लिए बजट में एक मौका जरूर हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा